{"_id":"61f6dac18a03954e513e6d3f","slug":"one-covid-patient-dead-in-hapur-hapur-news-gbd2334215155","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से 52 साल के मरीज की मौत, सांस की थी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से 52 साल के मरीज की मौत, सांस की थी समस्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से 52 साल के मरीज की मौत, सांस की थी समस्या
हापुड़। जिले में रविवार को कोरोना से तीसरी लहर में चौथी मौत हो गई। हापुड़ के गांव निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति को सांस संबंधी परेशानी होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि मरने वाला मरीज पहले से हाइपरटेंशन का मरीज था। इसके साथ ही 47 नए मरीज मिले। रिकॉर्ड 210 मरीजों के स्वस्थ होने पर उनका आइसोलेशन खत्म किया गया। सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर अब 444 रह गई है।
हापुड़ निवासी 52 वर्षीय बुजुर्ग को पिलखुवा के एक मेडिकल में भर्ती कराया गया था। वहां मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई, इससे पहले भी कई बीमारियों से बुजुर्ग पीड़ित बताए जा रहे हैं। इस लहर में यह चौथी मौत है और अब तक कुल मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 220 पहुंच गया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को 1368 लोगों की जांच की। इसमें एंटीजन से 741, आरटीपीसीआर से 627 लोगों की जांच की गई। एंटीजन मे 5, आरटीपीसीआर में 32, ट्रूनेट में एक मरीज कोरोना संक्रमित मिला। सभी मरीजों को होम आइसोलेट कराया गया है। होम आइसोलेशन में 426 लोग उपचार करा रहे हैं। जबकि, अस्पताल में आठ मरीजों का इलाज किया जा रहा है। 493 लोगों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।
विज्ञापन
मरीजों को कराया आइसोलेट
कोरोना संक्रमित मिले मरीजों को होम आइसोलेट कराया गया है। संपर्क में आए लोग अपनी जांच अवश्य करा लें, ताकि संक्रमण का प्रसार रोका जा सके। - डॉ. रेखा शर्मा, सीएमओ