{"_id":"581e1c004f1c1b452b435be3","slug":"on-road-running-rampant-auto","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर दौड़ रहे बेलगाम ऑटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर दौड़ रहे बेलगाम ऑटो
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sun, 06 Nov 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
बेलगाम ऑटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की सड़कों पर बेलगाम ऑटो दौड़ रहे हैं। मनमाने तौर पर ऑटों चालक यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। उसके बाद भी पुलिस अंजान बनी हुई है। नियम तोड़ना जहां इन चालकों की शान बना है, वहीं यात्रियों के लिए खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन
नगर के भीड़भाड़ वाले चौराहों में शामिल तहसील चौराहा, मेरठ तिराहा, अतरपुरा चौपला, पक्का बाग पर भारी संख्या में आड़े तिरछे ऑटो सड़कों के बीच में खड़े मिलेंगे। यह ऑटों चालक शहर में यातायात व्यवस्था को बिगाड़ने में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं।
विज्ञापन
इन सड़कों पर जाम लगना भी आम बात हो चुकी है। शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने में जुटी पुलिस इन बेलगाम ऑटो चालकों पर लगाम कसने में नाकामयाब है। ऐसे में यातायात माह के बीच भी पुलिस के नियम कायदे पढ़ाने के दावे हवाई हो रहे हैं।
विज्ञापन
उधर, एसपी अलंकृता सिंह का कहना है कि ऑटो चालकों की मनमानी करने पर चालान कर कार्रवाई की जाएगी। सड़कों पर जाम से निपटने के लिए बीचों बीच खड़े होने वाले अन्य वाहनों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।