फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   officials forced people to close shops

कंटेनमेंट जोन में दुकानें बंद कराने सड़क पर उतरे अधिकारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
officials forced people to close shops
कंटेनमेंट जोन में बंद कराईं दुकानें, वसूला जुर्माना
विज्ञापन

हापुड़। प्रशासन की सख्ती के बाद भी कंटेनमेंट जोन में दुकानें धड़ल्ले से खोली जा रही हैं। दो दिन की बंदी के बाद सोमवार को कुछ दुकानदारों ने कंटेनमेंट जोन में दुकानें खोल ली। प्रतिबंध के बावजूद दुकानें खोले जाने की सूचना पर एसडीएम सदर सत्यप्रकाश, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने पुलिस बल के साथ गोल मार्केट व अन्य क्षेत्रों मेें बाजारों को बंद कराते हुए जुर्माना भी वसूला। इस दौरान बाजार में हड़कंप की स्थिति रही।

जिला प्रशासन की तरफ से कंटेनमेंट को छोड़कर बाकि बाजार को खोलने की अनुमति दे दी गई है। लेकिन कुछ दुकानदार कंटेनमेंट जोन में भी दुकान खोल रहे हैं। प्रशासन की तरफ से कई बार हिदायत देने के बाद भी लापरवाही बरतने पर सोमवार को प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ी। दुकानदारों द्वारा बाजार खोले जाने की सूचना पर एसडीएम सत्यप्रकाश, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना व नगर पालिका की टीम पुलिस बल के साथ गोल मार्केट आदि में बाजार बंद कराने के लिए पहुंच गई। टीम ने दुकानें बंद कराते हुए दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई भी की। एसडीएम ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करते हुए दुकान खोलने वाले 17 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 39 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। टीम में नगर पालिका आरआई सुनील कुमार, राजकुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed