{"_id":"588cb44c4f1c1b9e7dcf64e5","slug":"off-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर बंद रहे एटीएम, लोग परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर बंद रहे एटीएम, लोग परेशान
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 28 Jan 2017 08:57 PM IST
विज्ञापन
बंद रहे एटीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माह का चौथा शनिवार को शहर के सभी बैंक बंद रहे। वहीं दिनभर शहर के सभी बैंकों के एटीएम से भी रुपये नहीं निकल सके। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
शनिवार को चौथे शनिवार के कारण बैंक बंद रहे। ऐसे में लोगों के पास रुपये निकालने का एटीएम ही एकमात्र विकल्प था, लेकिन एटीएम में भी रुपये नहीं होने से लोगों को निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन
ग्राहक अमित दक्ष, दीपक और कुलदीप ने बताया कि बैंकों के अधिकारी एटीएम में कम रुपये डालते हैं, जो थोड़ी देर में ही खत्म हो जाते हैं। बैंकों के अधिकारियों को अधिक कैश एटीएम में लगाना चाहिए ताकि ग्राहकों को परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन
उधर, बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अधिक से अधिक कैश बैंक के एटीएम डाला जाता है, लेकिन ग्राहक ज्यादा पहुंचते हैं तो वह खत्म हो जाते हैं। पूरी कोशिश करेंगे कि एटीएम 24 घंटे चालू रहे।