{"_id":"5887a60d4f1c1b9e7dcf3f52","slug":"now-the-villagers-of-jhanda-musharrfpur-announced-voted-to-boycott","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब झंडा मुशर्रफपुर के ग्रामीणों ने किया मतदान बहिष्कार का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब झंडा मुशर्रफपुर के ग्रामीणों ने किया मतदान बहिष्कार का एलान
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
Updated Wed, 25 Jan 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव महमूदपुर में रेलवे अंडरपास बनने के कारण दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी के विरोध में मंगलवार को गांव झंडा मुशरर्फपुर में पंचायत हुई। इसमें ग्रामीणों ने रेलवे और प्रशासनिक अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाकर मतदान के बहिष्कार का निर्णय लिया।
विज्ञापन
पंचायत में रोहन नागर ने कहा कि महमूदपुर में रेलवे द्वारा अंडरपास का निर्माण कराया गया है। इसके निर्माण में घोर अनियमितता बरती गई है। किसानों को इस मार्ग से गन्ना ले जाना मुश्किल हो गया है। बरसात के मौसम में तो अंडरपास पानी से लबालब हो जाता है।
विज्ञापन
ऐसे में ग्रामीणों को आवागमन में बेहद परेशानी होती है। महमूदपुर गांव के कई मकानों में तो इस अंडरपास के कारण दरारें भी आ चुकी हैं। प्रशासनिक अफसरों से भी इस संबंध में कई बार शिकायत की जा चुकी है। समस्या का समाधान तो दूर कोई अफसर/कर्मचारी उनकी बात सुनने को भी तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
पंचायत में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से समस्या से राहत नहीं मिलने पर चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। बता दें कि इससे पूर्व भी महमूदपुर के ग्रामीण मतदान के बहिष्कार की चेतावनी दे चुके हैं। इस मौके पर सतवीर प्रधान, ललित, सुनील, बिट्टु, विनय नागर, इंदरजीत, जिलेराम, गोलू, सनी, भुरू आदि मौजूद रहे।