फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Now preparing for the final stage officer.

अब अंतिम चरण की तैयारी में जुटे अफसर

Sun, 06 Dec 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Sun, 06 Dec 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Now preparing for the final stage officer.
पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के तहत गढ़ ब्लॉक में 9 दिसंबर को मतदान होना है। आठ दिसंबर को कड़ी सुरक्षा के बीच पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
तीन चरण के सकुशल संपन्न होने के बाद अब प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने चौथे और अंतिम चरण की तैयारी तेजी से शुरू कर दी है। हालांकि सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ साथ पुलिस की ड्यूटी पहले ही लगा दी गई है।
विज्ञापन


9 दिसंबर को गढ़ ब्लॉक के 93 मतदान केंद्रों के 246 मतदान बूथों पर ग्राम प्रधान के 60 और ग्राम पंचायत सदस्य के 788 पदों के लिए वोटिंग होनी है। पोलिंग पार्टी रवाना करने की सभी तैयारी प्रशासन ने कर ली है। बस और छोटे वाहनों को अधिग्रहण सात दिसंबर को कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अंतिम चरण में भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों को मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।- हरीश चंद्र, एडीएम  

 
 अंतिम चरण में मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। शांति व्यवस्था खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।- योगेश कुमार सिंह ,  एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed