फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Now prepaid electricity meters will.

इंतजार खत्म, अब प्रीपेड मीटर से मिलेगी बिजली

Fri, 23 Sep 2016 07:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 23 Sep 2016 07:14 PM IST
विज्ञापन
Now prepaid electricity meters will.
बिजली का मीटर - फोटो : demo pic

जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें प्रीपेड विद्युत मीटर के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। निगम अफसरों को 100 प्रीपेड मीटर का स्टॉक मिल चुका है। प्रथम चरण में मलिन बस्तियों में यह सुविधा दी जायेगी।

विज्ञापन


पावर कारपोरेशन ने उपभोक्ताओं को मोबाइल रिचार्ज के आधार पर बिजली देने का निर्णय लिया है। इस सुविधा के तहत उपभोक्ता अपने इच्छा के अनुसार मीटर को रिचार्ज कराकर बिजली का प्रयोग कर सकेंगे। टैरिफ खत्म होते ही बिजली आपूर्ति स्वत: ही कट जायेगी।
विज्ञापन


बीते कई महीने से उपभोक्ता इस सुविधा की बांट जोह रहे थे। शुक्रवार को स्थानीय निगम अफसरों को 100 प्रीपेड मीटर का स्टॉक मिल चुका है। जल्द ही इन मीटर से मलीन बस्तियों को आपूर्ति दी जायेगी। नया कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को भी प्रीपेड मीटर से बिजली मिलेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


1000 मीटर की डिमांड अफसरों ने उच्चाधिकारियों को भेज दी है। अधिशासी अभियंता पीके गौतम का कहना है कि 100 प्रीपेड मीटर का स्टॉक मिल चुका है। पहले चरण में मलिन बस्तियों में इनकी सुविधा दी जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed