{"_id":"58d3ed144f1c1b61371a1188","slug":"now-everyone-gets-justice","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब न्याय मिले सबको निश्छल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब न्याय मिले सबको निश्छल
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 23 Mar 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
शहीद दिवस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा विधायक समेत सैकड़ों लोगों ने शहीद पार्क में पुष्प अर्पित कर जंग-ए- आजादी में हंसते हंसते अपने प्राणों की बलि देने वाले अमर सपूतों सुखदेव, राजगुरु और भगतसिंह को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
शहीद दिवस के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार की देर शाम को गढ़-चौपला स्थित गुरुद्वारा परिसर में व्यापार संघ के तत्वाधान में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
जिसमें सर्वप्रथम वरिष्ठ भाजपा नेता तरुण राठी ने शहीद पार्क में शहीद-ए- आजम सरदार भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद क्षेत्रीय विधायक कमल सिंह मलिक ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्रों पर पुष्प अर्पण और
विज्ञापन
दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कमल सिंह मलिक, तरुण राठी, व्यापार संघ अध्यक्ष कमल त्यागी, प्रो.हरेंद्र सिंह ने कहा कि सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जैसे अनेकों वीर सपूतों ने हंसते हंसते फांसी के फंदे पर लटककर भारत माता को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति दिलाई थी।
कवि राजकुमार हिंदुस्तानी ने अपनी रचना पल-पल प्रतिपल हो राष्ट्र सबल-यहां न्याय मिले सबको निश्छल, जनता की शक्ति के आगे बौने हों सबके बाहूबल-राष्ट्र प्रेम के स्वर मंत्रों से शंखनाद में लय हो, जय हो जय हो राष्ट्रवाद की जय हो सुनाकर खूब वाहवाही लूटी।
युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य विनय त्यागी, जिला संयोजक दीपक भाटी, विहिप जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजपाल सिंह और राकेश बजरंगी ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थपूर्ति के लिए तुष्टिकरण को बढ़ावा देने वाली पार्टियां किसी भी रूप में देश की सच्ची हितैषी नहीं हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पाल, नगराध्यक्ष योगेश वर्मा, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सुमन प्रकाश, गंगा सेवा समिति अध्यक्ष विनय मिश्रा, महेश सक्सेना, पंकज शर्मा, सतवीर भारती, बाबा महेश गिरि समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
मुहल्ला राजीव नगर में स्थित केडीएम स्कूल में शहीद दिवस के मौके पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसका शुभारंभ पूर्व प्रिंसिपल डॉ.मूलचंद दीक्षित ने शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।
स्कूली बच्चों ने शहीदों को श्रद्धांजलि देकर उनके बताए आदर्शों पर चलकर समाजसेवा और राष्ट्रहित के कामों में बढ़-चढ़कर भागीदार बनने का संकल्प लिया। प्रिंसिपल विरेंद्र कुमार ने जंगे आजादी में दी गई शहीदों की कुर्बानी का गुणगान कर बच्चों को देशभक्ति का संदेश दिया।
वहीं ब्रजघाट में पलवाड़ा रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में शहीद दिवस श्रद्धांजलि पूर्वक ढंग में मनाया गया। जिसके उपलक्ष्य में भगवा फोर्स के तत्वाधान में निकाली गई जन जागरूकता रैली को प्रिंसिपल रामकरण दक्ष ने झंडी दिखाकर रवानगी दी।
जिसमें शामिल स्कूली बच्चों ने जब तक सूरज-चांद रहेगा-शहीदों तुम्हारा नाम रहेगा जैसे नारे लगाकर लोगों से राष्ट्रभक्ति के कामों में बढ़-चढ़कर भागीदार बनने का आह्वान किया।