फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Notbandi decided entirely anti-farmer: VM Singh

नोटबंदी का फैसला पूरी तरह किसान विरोधी: वीएम सिंह

Sun, 08 Jan 2017 08:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़ Updated Sun, 08 Jan 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
Notbandi decided entirely anti-farmer: VM Singh
notbandi - फोटो : अमर उजाला

किसान पीजी कॉलेज सिंभावली में रविवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नोटबंदी का फैसला पूरी तरह किसान विरोधी है।

विज्ञापन


आर्थिक तंगी में किसान खुदकुशी करने को मजबूर है, लेकिन सरकार नोटबंदी के फरमान को वापस नहीं ले रही है। उन्होंने किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं होने के चलते सपा सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।  
विज्ञापन


वीएम सिंह ने कहा कि बैंक से कैश नहीं मिलने पर मुजफ्फरनगर में किसान जयवीर सिंह ने पूरे परिवार को गोली से उड़ाने के बाद खुदकुशी कर ली थी। यूपी में आर्थिक तंगी और कर्ज के बोझ से दबे करीब आठ हजार किसान खुदकुशी कर चुके हैं, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह आंकड़ा कहीं अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अपने हक की लड़ाई लड़ रहे किसानों को जाति-धर्म की भावना से ऊपर उठकर एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा और प्रदेश की सपा सरकार से हर कोई तंग है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी ने विधानसभा चुनाव में वेस्ट यूपी की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने का फैसला लिया है। गढ़ सीट पर सिंभावली फरीदपुर निवासी विरेश चौधरी को प्रत्याशी बनाया गया है।

इस दौरान वेस्ट यूपी अध्यक्ष उपेेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह, जिला अध्यक्ष वीरपाल सिंह, युवा जिलाध्यक्ष परमेंद्र सिंह ढिल्लन, देवेंद्र चौधरी, राजबीर सिंह, विजयबीर, पंकज त्यागी, शेखर, अमित त्यागी मौजूद रहे।


अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ किसानों के मुद्दे पर करेंगे चर्चा
राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने बताया कि वह अगले माह अमेरिका के दौरे पर जा रहे हैं। उनकी नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ चाय पर किसानों के मुद्दे को लेकर विस्तार से चर्चा होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed