फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Not trying upset the electoral environment.

बहादुरगढ़ में चुनावी माहौल बिगाड़ने की कोशिश तो नहीं

Sat, 28 Jan 2017 08:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sat, 28 Jan 2017 08:56 PM IST
विज्ञापन
Not trying upset the electoral environment.
चुनाव - फोटो : अमर उजाला

बहादुरगढ़ में चुनावी समर के बीच असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने के प्रयास को लेकर अधिकारी गंभीर हैं। ऐसे तत्वों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी गई है। चार जनवरी को प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है।

विज्ञापन


जिले में पहले चरण में 11 फरवरी को चुनाव है। चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस की सतर्कता के दावों के बावजूद असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने के प्रयास में है।
विज्ञापन


चार दिन से लगातार बहादुरगढ़ में असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। 23 जनवरी को यहां एक धार्मिक स्थल में शराब की बोतल फेंक दी गईं। जिसके बाद लोगों में तनाव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दो बार और इस तरह की घटनाएं होने पर डीएम एसपी को बहादुरगढ़ की दौड़  लगानी पड़ी है। असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने के प्रयास को लेकर पुलिस शांति बरकरार रखने की लोगों से अपील कर रही है।

वहीं पुलिस द्वारा माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर रणनीति बनाई जा रही है। खुफिया विभाग के अधिकारी क्षेत्र में कैंप किए हुए हैं। ऐसे में शांतिपूर्ण चुनाव कराने में पुलिस की सांस अटकी हुई।

बहादुरगढ़ में अगस्त 2015 में भी एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ के बाद बवाल हुआ था। गांव में आगजनी से लेकर फायरिंग व पथराव भी हुआ था। इस बार चुनावी समर के चलते पुलिस प्रशासन सतर्क है।


एसपी अलंकृता सिंह ने बताया कि अशांति फैलाने वालों पर निगाह रखी जा रही है। धार्मिक स्थल व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ा दी है। लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed