{"_id":"58669e314f1c1b265eeec86e","slug":"not-plot-the-authority-will-encompass-a-farmer-from-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूखंड नहीं मिले तो प्राधिकरण में एक फरवरी से धरना देंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूखंड नहीं मिले तो प्राधिकरण में एक फरवरी से धरना देंगे किसान
ब्यूरो , अमर उजाला हापुड़
Updated Fri, 30 Dec 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
farmer
- फोटो : अमर उजाला
एचपीडीए की प्रीत विहार विस्तार आवासीय योजना के लिए अधिग्रहित भूमि से प्रभावित किसानों को आश्वासन के बावजूद भी भूखंड नहीं मिल सके हैं। इसके विरोध में किसानों ने बैठक कर जल्द भूखंड नहीं मिलने पर एक फरवरी से प्राधिकरण में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इस संबंध में किसानों ने एचपीडीए उपाध्यक्ष को भी ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
अखिल भारतीय पंचायत विकास प्रधान संगठन के प्रांतीय महामंत्री राजवीर सिंह भाटी ने बताया कि भूमि के अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को 8 वर्ष बाद भी भूखंड नहीं मिल सके हैं।
विज्ञापन
इसके विरोध में उन्होंने 15 दिसंबर को धरना प्रदर्शन की घोषणा की थी, तब प्राधिकरण के अफसरों ने 14 दिसंबर को जल्द भूखंड आवंटन का आश्वासन दिया था लेकिन 15 दिन बाद भी किसानों की समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि किसानों को जो भूमि आवंटन के लिए दिखाई गई है, उस पर प्राधिकरण का खुद का भी कब्जा नहीं है, ऐसे में किसान स्वयं को ठगा महसूस कर रहे हैं।
किसानों ने प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर एक महीने के भीतर भूखंड नहीं मिलने पर एक फरवरी से प्राधिकरण परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
इस मौके पर ओमप्रकाश, महेश, माहू, सतपाल, रामसिंह, ऋषिपाल, गंगाराम, गंगासरन, रामपाल, भोपाल, गोविंद, प्यारे, जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।