{"_id":"57d6b9584f1c1b902cd47683","slug":"not-opne-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":" सुबह से हो गई शाम, नहीं खुला जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह से हो गई शाम, नहीं खुला जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 12 Sep 2016 07:49 PM IST
विज्ञापन
मेरठ रोड फ्लाईओवर पर हुआ ट्रक खराब, नहीं खुला जाम
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को पूरे दिन नगर की सड़कों पर जाम लगा रहा। मेरठ रोड फ्लाईओवर पर खराब ट्रक ने घंटों वाहनों को रोके रखा तो मेरठ तिराहे और तहसील चौराहे पर वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण जाम के हालात रहे। जाम में फंसे लोगों की कई बार पुलिस कर्मियों से नोकझोंक हुई। शाम तक सड़कों पर वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन
सोमवार को मेरठ रोड फ्लाईओवर पर एक ट्रक खराब हो गया। हापुड़ से मेरठ की ओर जाते समय ट्रक खराब होने से भीषण जाम लग गया। फ्लाईओवर के ऊपर जाम लगने से वाहनों को नीचे की ओर से निकाला गया। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने खराब ट्रक को हटवाया।
विज्ञापन
इसके बाद फ्लाईओवर पर आवागमन सामान्य हो सका। नगर के मेरठ तिराहे, तहसील चौराहे पर भी वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण जाम लग गया। वाहन चालकों ने चंद मिनटों की दूरी घंटों में पूरी की। सड़कों पर पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
दोपहर तक हालात और बदतर हो गए। जाम में फंसे लोग कई बार आगे निकलने के प्रयास में आपस में उलझते नजर आए। यातायात सीओ विशाल यादव ने बताया कि वाहनों के दबाव के चलते जाम लग रहा है। त्योहार के मद्देनजर पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाई गई है। जाम से निजात दिलाने के इंतजाम किए जा रहे हैं।