फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Not in the account of district topper of UP board Rs 1 lakh came

Hapur News: यूपी बोर्ड के जिला टॉपर के खाते में नहीं आई एक लाख की धनराशि

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Not in the account of district topper of UP board Rs 1 lakh came
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़।
यूपी बोर्ड परीक्षा में जिला टॉप करने के साथ ही प्रदेश की सूची में 9वां स्थान पाने वाले ज्ञानव राणा के खाते में शासन की प्रोत्साहन राशि नहीं पहुंच सकी है। उसे एक लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की गई थी। लगातार डीआईओएस कार्यालय के चक्कर लगाने पर भी सुनवाई नहीं हो रही।

ज्ञानव राणा को 12वीं की परीक्षा में 95.8 फीसदी अंक मिले थे। प्रदेश की टॉप-10 सूची में शामिल होने वालों में ज्ञानव जिले से इकलौता छात्र रहा। बीते दिनों जिला मुख्यालय पर ज्ञानव समेत 10 छात्रों को सम्मानित किया गया था। इसमें ज्ञानव को एक लाख रुपये और अन्य छात्रों को 21 हजार रुपये की राशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई। यह पैसा सीधे उनके खातों में जाना था।
विज्ञापन


लेकिन ज्ञानव राणा के खाते में पैसा अभी तक नहीं पहुंच सका है। ज्ञानव ने बताया कि कई बार डीआईओएस कार्यालय के चक्कर लगा चुका है। खाता बिल्कुल सही है, डीआईओएस कार्यालय के कर्मचारियों ने यूपीआई के जरिए पैसे डलवाकर देखे तो खाते में पैसे पहुंच गए। लेकिन एक लाख रुपया नहीं आ सका। ज्ञानव ने बताया कि इस मामले में शिकायत जन सुनवाई पोर्टल पर की गई थी, लेकिन पोर्टल पर भी शिकायत का फर्जी निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईओएस पीके उपाध्याय ने बताया कि मेरे
कार्यालय से पैसे भेजने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है। तीन बार बिल बनाकर ट्रेजरी भिजवाया जा चुका है। बैंक खाते में ही कोई दिक्कत है, बैंक से भी वार्ता की गई, लेकिन बैंक अधिकारी स्पष्ट नहीं कर सके। अब चौथी बार बिल बनाकर ट्रेजरी भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed