{"_id":"585163804f1c1bdd5d64a835","slug":"no-wedding-ring-band","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरैशी बिरादरी की शादियों में नहीं बजेगा बैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरैशी बिरादरी की शादियों में नहीं बजेगा बैंड
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 14 Dec 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
शादी
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्लिम समाज की कुरैशी बिरादरी ने बैठक कर फिजूलखर्ची रोकने के लिए 30 सदस्य कमेटी का गठन किया। यह कमेटी शादियों में होने वाले खर्च पर नजर रखेगी। कुरैशी बिरादरी की बैठक सिकंदर गेट स्थित हाजी नईम के आवास पर हुई।
विज्ञापन
कमेटी अध्यक्ष हाजी कैसर अली ने कहा कि मुस्लिम धर्म सादगी से खुशियों को मनाने वाला धर्म है। समाज में गरीब व अमीर की खुशियां एक समान होनी चाहिए। इसलिए अमीर व गरीब युवतियों की शादी सामूहिक रूप से कराई जाएगी।
विज्ञापन
फिजूलखर्ची रोकने के लिए बिरादरी के लोग शादी में डीजे नहीं बजाएंगे। इसके साथ ही शादी के कार्ड पर रोक लगाकर फोन के माध्यम से लोगों को निमंत्रण दिया जाएगा। फिजूलखर्ची रोकने के लिए ढोल, आतिशबाजी आदि पर भी रोक लगाई जाएगी।
विज्ञापन
नायब सदर हाजी हाशिम ने कहा कि शादी की अनेक रस्मों में समय व पैसे की बर्बादी होती है। इसके साथ ही निमंत्रण फोन के माध्यम से देकर, सामूहिक रूप से विवाह कर धन व समय को बचाया जा सकेगा। बैठक में हजरत मौलाना रियाज अहमद, चौधरी हनीफ, शाहिद, हाजी सलीम, खुर्शीद आदि मौजूद रहे।