फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   No-entry of heavy vehicles on NH-24 from today.

एनएच-24 पर आज से भारी वाहनों की नो-एंट्री

Fri, 20 Nov 2015 09:06 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 20 Nov 2015 09:06 PM IST
विज्ञापन
उत्तर भारत के प्रसिद्ध गंगा मेला को लेकर हाईवे हल्के, भारी मालवाहक और प्राइवेट बसों के लिए शनिवार से पांच दिन तक बंद रहेगा। इधर से आने वाले ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों से होकर गुजारा जाएगा।
विज्ञापन


रूट डायवर्जन 21 नवंबर को शाम पांच बजे लागू किया जाएगा जो 26 नवंबर शाम छह बजे तक जारी रहेगा। कार्तिक मेले के दौरान हाईवे को जाममुक्त रखना पुलिस-प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती रहती है।
विज्ञापन


मुरादाबाद से दिल्ली: मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनोें को मुरादाबाद क्षेत्र के कांठ, बिजनौर के स्योहारा, धामपुर, बिजनौर, बैराज, मीरापुर, मवाना, मेरठ, मोदीनगर, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद से मेरठ/दिल्ली: मुरादाबाद से मेरठ/दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात मुरादाबाद से टीएमयू के बगल से अगवानपुर बाईपास, छजलैट, नूरपुर, बिजनौर, बैराज, मीरापुर, मवाना होते हुए मेरठ/दिल्ली भेजा जाएगा।
 
बरेली से दिल्ली: बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात आंवला से शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला से नरौरा होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।

हापुड़ व मेरठ से रामपुर: हापुड़ व मेरठ से गढ़ के मध्य से रामपुर की ओर जाने वाले भारी वाहन गढ़ चौपला जनपद हापुड़ से डायवर्ट कर बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा (जनपद बुलन्दशहर), बबराला, बहजोई, चंदौसी (जनपद संभल), बिलारी (जनपद मुरादाबाद) शाहबाद होते हुए रामपुर की ओर भेजा जाएगा।

रामपुर से दिल्ली: रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनोें को जनपद रामपुर के शाहबाद से डायवर्ट कर बिलारी (मुरादाबाद), चंदौसी, बबराला (जनपद संभल), नरौरा (जनपद बुलंदशहर) होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।

चांदपुर (जनपद बिजनौर) से गजरौला होकर दिल्ली के लिए: चांदपुर (जनपद बिजनौर) से गजरौला होते हुए दिल्ली जाने वाले भारी/हल्के वाहनों को थाना धनौरा की बार्डर पुलिस चौकी रसूलपुर पर ही रोक दिया जाएगा और वापस करते हुए बिजनौर, बैराज, मवाना, मेरठ, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
 
अमरोहा से दिल्ली: अमरोहा से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी/हल्के वाहनों को शिवाला कलां, नूरपुर, बिजनौर, मेरठ, मवाना, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
 
गजरौला से दिल्ली: गजरौला चौपला से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को गजरौला, हसनपुर, रहरा, गवां, अनूपशहर से बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।

धनौरा से दिल्ली: धनौरा से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को चांदपुर, बिजनौर, मवाना, मेरठ होकर दिल्ली भेजा जाएगा।

संभल से दिल्ली: संभल से दिल्ली की ओर से जाने वाले भारी वाहनों को बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा। कोई भी माल वंाहक वाहन हसनपुर आने नहीं दिया जाएगा।
 
हसनपुर से दिल्ली: हसनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को संभल, बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।

शाहजहांपुर से दिल्ली: शाहजहांपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त वाहनोें को जनपद शाहजहांपुर के कटरा, जलालपुर, बदायूॅ, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
 
गाजियाबाद से बरेली/लखनऊ : गाजियाबाद से बरेली/लखनऊ की ओर जाने वाले यातायात को लालकुआं की ओर मोड़कर दादरी, बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, गुन्नौर, सहसवान, बदायूं होते हुए बरेली/लखनऊ की ओर भेजा जाएगा।

मेरठ से बरेली/लखनऊ: मेरठ से बरेली की ओर जाने वाला यातायात बिजनौर, धामपुर, स्योहारा, कांठ, मुरादाबाद होते हुए  बरेली की ओर भेजा जाएगा।
 
टीएसआई ने बताया कि कार्तिक मेले के मद्देनजर बदरखा मोड़ पर नेशनल हाईवे किनारे रसोई गैस गोदाम के पास अस्थाई बस अड्डा बना लिया गया है। जिससे बसें और माहलवाहक वाहन को स्याना चौपला की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।

मेले के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था की जिम्मेदारी देख रहे डीएसपी विशाल यादव का कहना है कि हाईवे के रूट डायवर्जन पर पूरी सख्ती के साथ अमल कराया जाएगा। कोई भी लापरवाही सामने आने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर स्थित एक फार्म हाउस के बाहर एनएच-24 पर परचून और लकड़ी से भरे दो ट्रक पलट गए। इससे हाईवे पर करीब तीन घंटे तक वाहनों की रफ्तार थमी रही। पुलिस ने हाईवे का ट्रैफिक डायवर्ट किया। इस दौरान गंगा मेला की ओर जाने वाले लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed