फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   NH24 battled all night jam.

रात भर जाम से जूझा एनएच-24

Wed, 23 Mar 2016 07:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 23 Mar 2016 07:43 PM IST
विज्ञापन
NH24 battled all night jam.
श्रद्धालुओं को बुधवार को जाम ने जमकर छकाया - फोटो : अमर उजाला

फाल्गुन पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं को बुधवार को जाम ने जमकर छकाया। एनएच-24 पर रात करीब 12 बजे से सुबह छह बजे तक भीषण जाम लगा रहा। स्याना चौपला फाटक, टोल प्लाजा और ब्रजघाट पुल पर सैकड़ों फंसे रहे।

विज्ञापन


मंगलवार रात करीब 12 बजे स्याना रेलवे फाटक पर जाम लग गया है। फाटक से लगी वाहनों की लाइन एनएच-24 तक पहुंच गई। इससे हाईवे पर जाम लग गया। इसके बाद एक घंटे के अंदर स्याना चौपला फाटक, टोल प्लाजा, ब्रजघाट पुल समेत वैकल्पिक मार्गों पर वाहन फंस गए।
विज्ञापन


चौतरफा लगे जाम में रातभर गंगा स्नान के लिए आ-जा रहे लोग फंसे रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस भी जाम खुलवाने के लिए जूझती रही। सुबह पांच बजे के बाद वाहनों का दबाव कम होने से जाम खुलना शुरू हुआ। जाम के कारण दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य जिलों से आए हजारों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाल्गुन पूर्णिमा पर ब्रजघाट गंगा में बुधवार को हजारों लोगों ने डुबकी लगाई। सुबह चार बजते ही हर-हर गंगे के जयकारों के बीच डुबकी लगाने का क्रम शुरू हो गया था। इसके बाद लोगों ने तीर्थनगरी के वेदांत मंदिर, हनुमान मंदिर, अवंतिका देवी सिद्धपीठ, गंगा मंदिर, श्रीकृष्ण और शीतल आश्रमों पूजा-अर्चना की। गरीब-निराश्रितों को भोजन-वस्त्र आदि दान में दिए।


ब्रजघाट में प्रेम गिरि, सौरभ, हेमलता निवासी मेरठ, विवेक सिंह, दुलीचंद निवासी गाजियाबाद और रमेशचंद निवासी बुलंदशहर को नाविकों ने डूबने से बचा लिया। मल्लाहों विनोद, काले, राधेलाल, दुलीचंद ने लोगों को बचाने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed