फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   nh-24 will two day closed for heavy vechile.

महाशिवरात्रि : एनएच-24 पर दो दिन नहीं चलेंगे भारी वाहन

Thu, 03 Mar 2016 08:11 PM IST
अमर उजाला, गढ़
अमर उजाला, गढ़ Updated Thu, 03 Mar 2016 08:11 PM IST
विज्ञापन
nh-24 will two day closed for heavy vechile.
महाशिवरात्रि पर जल लेकर आने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए एनएच-24 पर अगले दो दिन तक भारी वाहनों आवागमन बंद रहेगा।
विज्ञापन


इन वाहनों को विभिन्न मार्गों डायवर्ट कर गाजियाबाद, मुरादाबाद, मेरठ, बुलंदशहर के लिए निकाला जाएगा। डायवर्जन पांच मार्च की शाम से लागू होगा। डायवर्जन में इस बार कुछ नए रूट भी शामिल किए गए हैं।

ब्रजघाट से गंगा जल लेकर जाने वाले शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन ने हाईवे, गंगा घाटों और शिव मंदिरों में सुरक्षा कड़ी कर दी है।

प्रशासन ने नेशनल हाईवे का रूट डायवर्ट करने की रणनीति तैयार की है। डीएसपी सतीश चंद्र पांडेय ने बताया कि पांच मार्च की शाम से सात मार्च की दोपहर तक हाईवे पर सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
गंगा जल लेकर आने वाले शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए उनके बीच कांवड़ियों के भेष में पुलिस भी तैनात रहेंगी। पुलिसकर्मी भगवा वस्त्र पहनकर संपर्क मार्गों पर ड्यूटी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे समेत स्याना और मेरठ रोड पर मोबाइल गाड़ियां तैनात रहेंगी। डीएसपी सतीश चंद्र पांडेय ने बताया कि तेज तर्रार एक दर्जन से भी अधिक पुलिसकर्मी कांवड़ियों के आवागमन से जुड़े संपर्क रास्तों पर मोर्चा संभालेंगे।


गढ़ के नक्का कुआं और कल्याणपुर मंदिरों पर दो-दो एसआई, आठ कांस्टेबल, चार महिला कांस्टेबल, डेढ़ सेक्शन पीएसी, 10 होमगार्ड तैनात रहेंगे।

मुरादाबाद से दिल्ली : मुरादाबाद के कांठ से धामपुर, नगीना, कोतवाली, बिजनौर, बैराज, मीरापुर, मवाना, मेरठ से मोदीनगर होकर गाजियाबाद और दिल्ली वाहन जाएंगे।

दिल्ली से मुरादाबाद : गाजियाबाद के लाल कुआं से बुलंदशहर, नरौरा, डिबाई, बबराला, बहजोई, चंदौसी से होकर वाहन निकलेंगे।

मुरादाबाद से मेरठ : अमरोहा के अतरासी रोड से अमरोहा, नौगांवा सादात और नूरपुर होकर वाहन निकलेंगे।

हापुड़ से मुरादाबाद : गुलावठी, बुलंदशहर, नरौरा, डिबाई, बबराला, बहजोई, चंदौसी होकर वाहन निकलेंगे।

चांदपुर से दिल्ली : बिजनौर, मवाना, मेरठ, गाजियाबाद होकर वाहन निकलेंगे।

गजरौला चौपला से दिल्ली : हल्दौर, बिजनौर, बैराज, मीरापुर, मवाना, मेरठ, मोदीनगर, गाजियाबाद होकर वाहन निकलेंगे।

बुलंदशहर से मेरठ-हापुड़ : स्याना से बीबीनगर, गुलावठी, हाफिजपुर, हापुड़, खरखौदा होकर वाहन निकलेंगे।

गढ़ से रामपुर : स्याना, बुलंदशहर, नरौरा, बबराला, बहजोई, चंदौसी, बिलारी, शाहबाद से होकर वाहन निकलेंगे।

हापुड़ से मुरादाबाद : वाहन बुलंदशहर, नरौरा होकर आगे जाएंगे। एनएच-24 के स्याना फ्लाई ओवर से कोई भी वाहन गढ़ की ओर नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed