{"_id":"570674eb4f1c1bce1cc810cd","slug":"nh-24-was-jammed-all-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैत्र अमावस्या : एनएच-24 पर जाम ने रातभर छकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैत्र अमावस्या : एनएच-24 पर जाम ने रातभर छकाया
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 07 Apr 2016 08:26 PM IST
विज्ञापन
चैत्र अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैत्र अमावस्या पर बृहस्पतिवार को गंगा स्नान के चलते हाईवे पर वाहनों के दबाव के कारण रातभर जाम जैसी स्थिति रही। रात एक बजे से साढ़े तीन बजे तक एनएच-24 पूरी तरह जाम रहा। इसके बाद भी वाहन घंटों हाईवे पर रेंगते रहे।
विज्ञापन
इससे श्रद्धालुओं समेत वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई। स्याना रेलवे फाटक पर बृहस्पतिवार को दिनभर जाम जैसे हालात रहे। बुधवार देर रात गंगा भक्तों के आगमन जोरों पर होने से वाहनों का दबाव बढ़ते ही हाईवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन
उधर, ट्रेनों के निकलने के कारण बंद हुए स्याना रेलवे फाटक वाहन फंस गए। गढ़-स्याना रोड पर दोनों ओर में वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं हाईवे पर अधूरे फ्लाई ओवर और ब्रजघाट गंगा पुल के पास खड़े वाहनों ने भी जमा लगाया।
विज्ञापन
चैत्र अमावस्या पर हाईवे पर जाम लगने से वाहनों के पहिये थम गए। चंडी फाटक पर बृहस्पतिवार दोपहर भीषण जाम लगा। दोपहर में गंगा स्नान कर लौट रहे लोगों की वजह से पर वाहनों का दबाव बढ़ गया।
चंडी फाटक के पास वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसकर श्रद्धालुओं को खासी परेशानी हुई। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और जाम खुलवाया। जाम दोपहर 12 से एक बजे तक लगा रहा।
चैत्र अमावस्या पर विभिन्न प्रांतों से आए दो लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं ने बृहस्पतिवार को ब्रजघाट गंगा में डुबकी लगाई। धर्मशाला, आश्रम और मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से एक दिन पहले ही फुल हो गए थे।
श्रद्धालुओं को स्टेशन रोड, मुख्य बाजार, शिवचौक, पक्का बांध, आरती प्लेटफार्म के पास खुले आकाश के नीचे रात बितानी पड़ी। शुभ मुहूर्त में सुबह चार बजते ही हर-हर गंगे के जयकारों के बीच गंगा स्नान शुरू हो गया, जो शाम पांच बजे तक चलता रहा।