{"_id":"584ac9824f1c1b1375448447","slug":"nh-24-by-over-75-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 माह में एनएच-24 पर 75 ने गवाईं जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 माह में एनएच-24 पर 75 ने गवाईं जान
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 09 Dec 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुविधाजनक एवं तेज रफ्तार यातायात के लिए बनाये गये हाईवे पर अनियंत्रित गति लोगों की मौत का सबब बन रही है। अकेले पिलखुवा क्षेत्र में वर्ष 2016 के जनवरी माह से अब तक 75 जिंदगी दुर्घटनाओं की भेंट चढ़ चुकी हैं।
विज्ञापन
साथ ही सौ से अधिक लोग अपंग भी हो चुके हैं, फिर भी पुलिस के अधिकारियों द्वारा अनियंत्रित गति से वाहनों को चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की सीमा के नजदीक हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर कार में सवार चार लोगों की मौत लेने वाला ट्रक पहला नहीं है। इससे पहले हाईवे पर बेकाबू वाहन कितने ही लोगों को मौत का शिकार बना चुके हैं। लोगों के खून से हाईवे आये दिन लाल होता रहता है।
विज्ञापन
जिसमें अधिकांश का कारण तेजगति ही होती है, क्योंकि तेजगति के चलते वाहन नियंत्रित नहीं हो पाता है और हादसा हो जाता है। गति नियंत्रित हो तो अनेक घटनाओं को चालक रोक सकते हैं।
अकेले पिलखुवा क्षेत्र में हाईवे पर दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर समेत अनेक स्थानों के 75 लोगों की वर्ष 2016 के जनवरी माह से अब तक यानि 11 माह 9 दिन में मौत हो चुकी है।
जबकि सौ से अधिक लोग अपंग हो चुके हैं। इसके बाद भी पुलिस के आला अधिकारी अनियंत्रित गति से दौडने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करते हैं।
आये दिन हाईवे पर वाहनों के मौत होने से नागरिक भी परेशान हैं। नागरिकों का आरोप है कि तेज गति से गुजरने वाले वाहन यातायात पुलिसकर्मियों के सामने से गुजर जाते हैं, फिर भी कार्रवाई करने की जरूरत नहीं समझी जाती।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एनएच-24 पर अनवरपुर के पास, डूहरी भट्टे के पास, लाखन कट, जिंदल कट के पास सबसे ज्यादा हादसें होते हैं। अगर इन स्थानों पर ही चेकिंग अभियान चल जाये तो हादसों पर अंकुश लग सकता है।
समय-समय पर शिविर लगाकर चालकों को तेज गति से वाहन चलाने के नुकसान बताकर जागरूक किया जाता है,लेकिन फिर भी लोग नहीं मानतें। जल्द अ िनयंत्रित गति से हाईवे पर वाहन दौड़ाने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी ताकि वाहनों के अनियंत्रित होने से हादसे नहीं हो सकें। अतुल यादव-सीओ पिलखुवा