{"_id":"58a5c2de4f1c1bbd5cd8421d","slug":"ngt-pollution-control-board-took-water-samples","type":"story","status":"publish","title_hn":" एनजीटी-प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लिया गंगा में गिर रहे पानी का सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनजीटी-प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लिया गंगा में गिर रहे पानी का सैंपल
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 16 Feb 2017 09:01 PM IST
विज्ञापन
पानी का सैंपल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रजघाट पर बृहस्पतिवार को एनजीटी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम के सदस्यों ने गंगा में गिर रहे एसटीपी और सीवेज लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने करीब 12 स्थानों से गंगा में गिर रहे प्रदूषित पानी के नमूने लिए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने गंगा में प्रदूषण के स्तर की जांच के लिए स्थानीय कमिश्नर और वरिष्ठ वैज्ञानिकों की एक कमेटी का गठन किया है। स्थानीय कमिश्नर ऋत्विक दत्ता के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को टीम गढ़-ब्रजघाट क्षेत्र के दौरे पर आई।
विज्ञापन
इस दौरान टीम ने गढ़ के मीरा रेती से होकर नयाबांस के पास गंगा में गिर रहे नाले, पुराने मेला मार्ग वाले नाले, आलमनगर होकर पूठ में गिर रहे नाले, तालाब और शौचालयों समेत कई स्थानों से गंगा के पानी के नमूने लिए और सील कर जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन
ऋत्विक दत्ता ने बताया कि गंगा समेत दूषित नालों से लिए गए पानी के नमूनों की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद सभी पहलुओं को संलग्न करते हुए विस्तृत रिपोर्ट एनजीटी को सौंपी जाएगी।
इस दौरान परियोजना प्रबंधन यांत्रिक आरएस मिश्रा, नमामि गंगे परियोजना के संदीप, सेंट्रल प्रदूषण नियंत्रण विभाग के सीपी चौरसिया, जल निगम एक्सईएन मुहम्मद ताहिर, एसडीएम आरएन पांडेय, सीओ सतीश चंद्र पांडेय, और एसटीपी ठेकेदार विपिन सिरोही मौजूद रहे।