फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   NGT environment Tenge command officers

अफसरों के ठेंगे पर रहा पर्यावरण और एनजीटी के आदेश

Thu, 17 Nov 2016 09:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 17 Nov 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
NGT environment  Tenge command officers
पर्यावरण - फोटो : अमर उजाला

डीपीआरओ के अफसर न तो पर्यावरण की चिंता कर रहे हैं और न ही एनजीटी के आदेशों की। मेलाधिकारी (एसडीएम) के आदेशों को भी दरकिनार कर दिया गया। गंगा स्वच्छता अभियान को पलीता लगाते हुए बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी गंगा में पॉलीथिन और गंदगी डाली गई।

विज्ञापन


गंगा किनारे इसको जलाया भी गया। इससे गंगा में गंदगी फैलने के साथ ही किनारों के आसपास की हवा में भी सांस लेना दूभर हो गया। हवा और पानी में जहर घोलने वालों पर कार्रवाई की बजाय जिला पंचायत राज अधिकारी आरोपियों को बचाने में जुटी हैं।
विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को खादर मेला स्थल पर सफाई अभियान प्रारंभ किया गया था। जिला प्रशासन ने यहां गंगा किनारे फैले पॉलीथिन और कूड़ा-करकट को उठवाकर दूर जंगल में गड्ढ़ों में दबाने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा किनारे इसको दबाने पर बरसात में बाढ़ के दौरान गंगा में बहने की आशंका रहती है। डीएम ने एसडीएम और डीपीआरओ को गंगा और पर्यावरण स्वच्छता का ध्यान रखने के आदेश दिए थे।

 गड्ढों में दबाने की बजाए एनजीटी के आदेश को धता बताकर सफाई कर्मचारी उसको गंगा के किनारे पर ही जला रहे हैं। बुधवार को बड़ी मात्रा में कूड़ा और पॉलीथिन जलाया गया और गंगा में बहाया गया।

इसको लेकर अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की तो तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसडीएम ने गंगा किनारे कूड़े को जलाने की पुष्टि अपने स्तर से भी कराई। एसडीएम/मेलाधिकारी आरएन पांडेय ने कूड़ा और पॉलीथिन जलाने पर नाराजगी जताते हुए

आरोपियों को कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इसको गड्ढों में ही दबाने के कड़े निर्देश जारी किए थे। आदेशों के अनुपालन में मजदूरों ने मेला स्थल पर गड्ढे खोदकर कूड़ा और पॉलीथिन को उसमें दबाना शुरू कर दिया। 


लेकिन दोपहर में गड्ढों में डाले गए कूड़े और पॉलीथिन में फिर से आग लगा दी गई। सामाजिक संगठन समर्थ शिक्षा सेवा समिति के सचिव उमेश लोधी और राजकुमार कर्दम धुआं उठता देख उस तरफ पहुंचे, तो आग लगाने वाले मजदूर वहां से भाग निकले।

आग लगने से गंगा किनारे की हवा में घुटन महसूस हो रही है। लगातार दूसरे दिन यह घटना होना गंभीर मामला है। पूरे मामले में डीपीआरओ की लापरवाही सामने आ रही है। वहीं मेलाधिकारी आरएन पांडेय ने आदेशों के उल्लंघन को गंभीर माना है।


उनका कहना है कि बेहद गंभीर मामला है, जिसकी अविलंब जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को मजदूरों ने कूड़े में आग लगा थी। इसके बाद उनको आग न लगाने से मना किया था।

इसके बावजूद कूड़ा और पॉलीथिन जलाया जाना गंभीर मामला है। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed