{"_id":"6a26fee970d710b52d081236","slug":"newly-married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-marriage-took-place-a-month-ago-hapur-news-c-135-1-hpr1001-142720-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, एक माह पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, एक माह पहले हुई थी शादी
विज्ञापन
मृतका सोनम का फाइल फोटो।
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित मोहल्ला गिरधारीनगर में रविवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत हो गई। उनकी एक माह पहले ही शादी हुई थी। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है।
गांव जसरूपनगर निवासी आशीष ने बताया कि छह मई 2026 को उनकी बहन सोनम की शादी मोहल्ला गिरधारी नगर के आकाश से हुई थी। रविवार की शाम बहन के ससुराल पक्ष ने उसे करंट लगने से सोनम के झुलसने और गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करने की सूचना दी। सूचना पर वह परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचा तो उसकी बहन यहां नहीं थी। ससुराल में जाकर देखा तो उसकी बहन उसे मृत अवस्था में मिली। सोनम की मौत की खबर से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था।
भाई आशीष ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसकी बहन को दहेज में बाइक व सोने की चेन के लिए तंग परेशान करने लगे थे। मांग पूरी न करने पर ससुराल पक्ष के लोग उसका उत्पीड़न कर रहे थे। उसकी बहन ने फोन कर उसे कई बार आपबीती सुनाई थी। आरोप है कि रविवार की शाम को भी ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए उसकी बहन का उत्पीड़न किया और इसके बाद उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मायके पक्ष के लोगों ने रविवार की रात में ही बहन के ससुराल में हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मायके पक्ष के लोगों को शांत कराकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके पक्ष की तरफ से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।