{"_id":"5067ce996506019876562217704c0228","slug":"new-year-can-get-on-track-emu-meerut-khurja-gift-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल पर मिल सकता है मेरठ-खुर्जा ट्रैक को ईएमयू का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल पर मिल सकता है मेरठ-खुर्जा ट्रैक को ईएमयू का तोहफा
अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 22 Dec 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल के शुरुआत में मेरठ-खुर्जा ट्रैक को ईएमयू की सौगात मिल सकती है। रविवार को रेलवे के महाप्रबंधक एके पूठिया ने विंडो निरीक्षण किया गया था, उससे संकेत मिले हैं कि इस ट्रैक पर जल्द ही ईएमयू चलने वाली है। ईएमयू के चलने से हजारों दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी।
मेरठ से खुर्जा तक विद्युतीकरण का काम पूरा हो चुका है। जिस पर इलेक्ट्रिक इंजन वाली ट्रेनें संचालित भी हैं, लेकिन काफी समय से दैनिक यात्री इस मार्ग पर ईएमयू चलाने की मांग कर रहे थे। दो दिन पूर्व रविवार को रेलवे के महाप्रबंधक एके पूठिया ने मुरादाबाद मंडल के रेलवे अफसरों के साथ मेरठ से खुर्जा तक विंडो निरीक्षण किया था।
सूत्रों की मानें तो जीएम ने ईएमयू संचालन के लिये ही इस ट्रैक की जांच की थी। वह जल्द ट्रैक पर ईएमयू चलाने को हरी झंडी दे सकते हैं। ट्रैक के फाटकों को भी बंद किया जा रहा है। ताकि ट्रेनों का संचालन प्रभावित न हो। नववर्ष के शुरुआत में ईएमयू चलाई जी सकती है।
विज्ञापन
फिलहाल मेरठ-खुर्जा रेलवे ट्रैक पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए फैसला लिया जाएगा। क्योंकि इस रूट पर अभी यात्रियों की संख्या कम है। मेरठ की तरफ जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक है। - प्रमोद कुमार, डीआरएम, मुरादाबाद मंडल