फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   New voters will vote on development.

विकास के मुद्दे पर वोटिंग करेंगे नए वोटर

Sat, 14 Jan 2017 08:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sat, 14 Jan 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
New voters will vote on development.
चुनाव - फोटो : demo pic

विधान सभा चुनाव में जिले के करीब 16 हजार युवा पहली बार मतदान करेंगे। प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के परिणाम स्वरूप बड़ी संख्या में युवाओं ने वोटर आईडी कार्ड बनवाएं हैं।

विज्ञापन


अपने पहले वोट को लेकर उत्साहित युवाओं की प्राथमिकता विकास का मुद्दा होगा। चुनाव आयोग द्वारा 15 सितंबर से 15 नवंबर के बीच मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। इसमें नए वोट बनाने के लिए विशेष रूप से जागरूकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


नतीजतन, इस बार जिले में 15,842  मतदाता पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे। युवा अपने वोट का प्रयोग करने के लिए काफी उत्साहित हैं। जनपद की हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर व धौलाना  विधान सभा सीट पर 11 फरवरी को मतदान होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में इन युवाओं का मत तीनों ही सीटों पर विधायक चुनने में मददगार साबित होगा। नए वोटरों के उत्साह को देखते हुए जिले की तीनों सीटों पर मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है।

बछलौता गांव निवासी अंकित कुमार ने कहा कि वह अपना पहला वोट विकास कराने वाली पार्टी को देना पसंद करेंगे। उनका वोट उसे जाएगा जो देश को आगे लाने में अपना स्वार्थ नहीं साधे।  

दहरा गांव निवासी नए मतदाता आदिल कुरैशी ने कहा कि वह पहली बार वोट डालने के लिए काफी उत्साहित हैं। वह उसी पार्टी को वोट देंगे जो जाति और धर्म की राजनीति न करे और विकास की ओर ज्यादा ध्यान दे।


छज्जूपुरा मोहल्ला निवासी मयंक सैनी ने कहा कि वह अपना पहला वोट युवा प्रत्याशी को देंगे, क्योंकि युवा सोच इस देश और विकास के लिए बहुत जरूरी है।

दहरा निवासी साजिद कुरैशी का कहना है कि प्रत्याशी ऐसा हो जिसकी पार्टी ने चुनावी घोषणा पत्र के सभी वादे भी पूर्ण किए हों, ऐसा प्रत्याशी उनकी प्राथमिकता पर रहेगा। वह वोट को लेकर काफी उत्साहित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed