फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   new pipeline will provide relief.

शहर में बिछेगी 78.4 किमी पानी की पाइप लाइन, लगेंगे 11 नए नलकूप

Fri, 15 Jan 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 15 Jan 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
new pipeline will provide relief.
केंद्र सरकार की अमृत योजना के तहत शहर में 78.4 किमी लंबी पानी की पाइप लाइन बिछाई जाएगी और 11 नए नलकूप लगाए जाएंगे। यह काम करीब 69.28 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगी। पाइप लाइन बिछने शहर के लोगों को पानी के संकट से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन


जिन इलाकों में पाइप लाइन नहीं हैं, उन्हें विशेष रूप से कवर किया जाएगा। शहर की पेयजल व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर पालिका ने अमृत योजना में डीपीआर तैयार की हैं। जिसमें ऐसे इलाके चिन्हित किए गए हैं, जहां पानी की लाइन नहीं हैं और बार बार पुरानी पाइप लाइन टूट जाती है।
विज्ञापन


उन इलाकों में नई पाइप लाइन और नलकूप लगेंगे। शहर में इस समय 37 नलकूप हैं। जिनसे शहर में पानी की सप्लाई हो रही है। स्वर्ग आश्रम रोड के मोहल्लों में आए दिन पाइप लाइन टूटने की शिकायत आती हैं। छह माह में यहां 100 से अधिक बार लीकेज की समस्या आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाइप लाइन ठीक करने के चक्कर में सड़क भी क्षतिग्रस्त हो जाती है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हापुड़ के आने के कारण यहां जनसंख्या और आबादी तेजी से बढ़ रही है। इसे ध्यान में रखते हुए नई पाइप लाइन डाली जाएगी। स्वर्ग आश्रम रोड के मोहल्लों में 17.1 किमी पाइप लाइन डाली जाएगी।

शहर की बाहरी क्षेत्रों में जहां पाइप लाइन नहीं हैं, वहां 61.3 किमी पाइप लाइन डाली जाएगी। आवास विकास कालोनी मेरठ रोड का बहारी इलाका, लोधीपुर, मोती कालोनी, स्वर्ग आश्रम रोड की बाहरी नई कालोनी, जसरूप नगर, मोती कालोनी, मजीदपुरा की बाहरी कालोनी आदि ।


शहर में करीब 22 हजार मकानों में नया कनेक्शन देने की पालिका की योजना है। ताकि घर घर में पाइप लाइन की मदद से पानी पहुंच सके। पालिका शहर के 20500 घरों में पानी के मीटर लगाएगी। पानी के इस्तेमाल के अनुसार ही बिल वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed