फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   neumonea patient increases

Hapur News: एक सप्ताह में तीन गुना बढ़े निमोनिया के मरीज

Tue, 06 Jan 2026 10:01 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 06 Jan 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
neumonea patient increases
हापुड़। पिछले एक सप्ताह से कड़ाके की सर्दी मेंके कारण निमोनिया के मरीज तीन गुना बढ़ गए हैं। सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में हर रोज आठ से दस बच्चों में निमोनिया मिल रहा है। इन्हें भर्ती कर, उपचार की आवश्यकता पड़ रही है। बीमार बच्चों में नवजात और पांच साल से कम उम्र वाले अधिक हैं।
विज्ञापन


बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रेय त्यागी ने बताया कि तापमान में लगातार गिरावट के साथ गलन बढ़ रही है। इसका असर बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है। बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। इस मौसम में थोड़ी लापरवाही ही उन्हें बीमार बना रही है। नवजात बच्चों को निमोनिया तेजी से जकड़ रहा है।
विज्ञापन


ओपीडी में आने वाले बच्चों की जांच के दौरान उनकी छाती में संक्रमण मिल रहा है। हर रोज आठ से दस बच्चों में निमोनिया की पुष्टि हो रही है। इनमें दो से तीन को भर्ती करने की भी आवश्यकता पड़ रही है। हालांकि, पहले एक या दो मरीज ही निमोनिया के आते थे। उन्होंने बताया कि निमोनिया उपचार से ठीक हो जाता है, लेकिन इसमें लापरवाही पर कई बार यह जानलेवा भी साबित होता है। अभिभावक बच्चों को समस्या होने पर अस्पताल लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ.संजीव ने बताया कि सर्द मौसम में पेट संबंधी रोगियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। गलत खान पान और पानी कम पीने के कारण डिहाइड्रेशन की समस्या भी बन रही है। बुजुर्गों में सांस फूलना, हाथ पैर में दर्द, अंगुलियां सूजना जैसी समस्याएं अधिक आ रही हैं।

इन बातों का रखें ध्यान-

* बच्चों को सर्दी से बचाएं, गर्म कपड़े पहनाकर रखें।

* बच्चे को जल्दी सुबह स्नान न कराएं।

* ठंडी खाद्य सामग्री के सेवन से बचाएं।

* फास्ट फूड का सेवन न करें।

* समस्या होने पर चिकित्सक से परामर्श दिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed