फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Negligence in the treatment of the family ruckus.

डिलीवरी के बाद इलाज में लापरवाही पर परिजनों का हंगामा

Wed, 12 Oct 2016 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 12 Oct 2016 08:57 PM IST
विज्ञापन
Negligence in the treatment of the family ruckus.
इलाज में लापरवाही पर परिजनों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

डिलीवरी के बाद महिला और नवजात बच्ची के इलाज में लापरवाही का आरोप लगा परिजनों ने बुधवार शाम नेशनल हाईवे के एक निजी अस्पताल में जमकर हंगामा किया। इस दौरान कर्मचारियों द्वारा बेहतर इलाज करने का आश्वासन देकर उनको जैसे-तैसे शांत किया।

विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार सुबह फरीदनगर महमदपुर निवासी सुमित चौहान ने प्रसव पीड़ा पर अपनी पत्नी अनीता को पिलखुवा के नेशनल हाईवे स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां उसने बच्ची को जन्म दिया था।
विज्ञापन


बुधवार शाम साढ़े छह बजे परिजनों ने जच्चा और बच्ची के इलाज में चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर अस्पताल में हंगामा करना कर दिया। आक्रोशित परिजनों ने बताया कि चिकित्सक जच्चा और बच्ची के इलाज में लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर बातचीत करते हैं तो अभद्रता की जाती है। इलाज बेहतर मिलना चाहिए। हंगामा बढ़ता देख अस्पताल के कर्मचारियों ने आक्रोशित परिजनों को समझाकर शांत किया। उनको बेहतर उपचार का भरोसा दिया गया।


हंगामा करने में अनीता का पति सुमित चौहान, विजयपाल सिंह, वेदपाल, ओमप्रकाश, संजय, सुरेशपाल सिंह सहित अन्य परिजन शामिल रहे। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं की जा रही थी। महिला के परिजनों को समझा लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed