{"_id":"57efd7584f1c1b9211573c9d","slug":"navratri-ki-puja-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां शैलपुत्री के जयकारों से गुंजायमान हुआ शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां शैलपुत्री के जयकारों से गुंजायमान हुआ शहर
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 01 Oct 2016 09:12 PM IST
विज्ञापन
नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में लगा रहा भक्तों का तांता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना के लिए देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भोर की पहली किरण से पूजा अर्चना का जो क्रम शुरू हुआ, वह देर रात तक जारी रहा। मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंज रहे थे।
विज्ञापन
शनिवार भोर से ही मंदिरों में मां शैलपुत्री की आराधना शुरू हो गई। दिन निकलता गया और मंदिरों में भक्तों की भीड़ बढ़ती गई। मां के दर्शन के लिए भक्त घंटों कतार में लगे रहे।
विज्ञापन
भक्तों ने दुग्ध मिश्रित जल से महामाई का जलाभिषेक किया और रोली-चावल, बतासे लौंग आदि से उनका पूजन कर आरती उतारी। इससे पहले भक्तों ने विधि विधान से घर में भी पूजा पाठ किया।
विज्ञापन
रात तक देवी मां की एक झलक पाने के लिए मंदिरों में भक्त उमड़ते रहे। शाम को मंदिरों में देवी का मनोहारी शृंगार किया गया। प्रमुख चंडी मंदिर, बुलंदशहर रोड स्थित मंशा देवी मंदिर,
शीतला माता मंदिर, हरमिलापी मंदिर, फ्रीगंज रोड स्थित देवी मंदिर सहित अनेक मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मंदिर परिसर और आसपास पुलिस सक्रिय रही।