फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Nasty drinking water coming from Saddikpura.

सद्दीकपुरा में चार दिन से आ रहा गंदा पेयजल

Fri, 05 May 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Fri, 05 May 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
Nasty drinking water coming from Saddikpura.
गंदा पेयजल - फोटो : अमर उजाला

सद्दीकपुरा मोहल्ले में चार दिन से गंदा पानी आने से परेशान लोगों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। भड़के लोगों ने नगर पालिका के अधिकारियों के खिलाफ जमकर हंगामा किया। मोहल्ले के लोगों ने जल्द राहत नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने बताया कि नगर पालिका के अधिकारी उनकी समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं। बीते चार दिन से घरों में गंदा पानी आ रहा है। इस पानी का सेवन करना सेहत के लिए खतरनाक है। कई बार अफसरों से शिकायत की जा चुकी है,
विज्ञापन


लेकिन समस्या जस की तस है। उन्होंने बताया कि मजबूरी में आसपास में लगे हैंडपंपों से पानी लाकर काम चलाना पड़ रहा है। शुक्रवार को गुस्साए लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन कर सप्लाई ठीक करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में रजीया, सुल्ताना, आयशा, सिरोजन, अख्तरी, शायरा, रीना, अल्लाहरखी, मीना, जुबैर, आदिल और सलमान आदि मौजूद रहे।

इस संबंध में ईओ हेमराज सिंह ने कहा कि दूषित जल का मामला गंभीर है। वह कर्मियों को मोहल्ले में भेजकर पानी की सप्लाई को ठीक करवाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed