{"_id":"683497b35085c062710d5db4","slug":"nalkoop-feedor-hapur-news-c-135-1-hpr1002-124943-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: देहात में अब दस घंटे नियमित चलेंगे नलकूप फीडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: देहात में अब दस घंटे नियमित चलेंगे नलकूप फीडर
Mon, 26 May 2025 10:02 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 26 May 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। भीषण गर्मी में अब फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को दिन में निर्बाध दस घंटे बिजली आपूर्ति मिलेगी। कंट्रोल से कोड जारी कर दिया गया है। इस बीच निगम कर्मचारी कटौती नहीं कर सकेंगे। साथ ही शहरी क्षेत्र की ऐसी कॉलोनी जहां लो वोल्टेज रहते हैं, उनका सर्वे शुरू करा दिया गया है।
तीन महीने भीषण गर्मी पड़ेगी, जिसमें फसलों की सिंचाई बड़ी चुनौती है। पिछले दिनों कंट्रोल रूम से नलकूप फीडरों को दो शिफ्ट में नौ घंटे सप्लाई के आदेश दिए गए थे। लेकिन, इसके बाद भी अघोषित कटौती की गई। फसलों की सिंचाई न होने से परेशान किसानों ने हंगामा किया। पिछले दिनों अतराड़ा बिजलीघर भी किसानों ने बंद करा दिया था। बाबूगढ़, लालपुर बिजलीघर से जुड़े किसानों ने भी काफी हंगामा किया था। अधिकारियों के पत्राचार का संज्ञान लेकर अब कंट्रोल से नया सप्लाई कोड जारी किया गया है। जिलेभर में जंगल के फीडरों को सुबह पौने आठ से शाम पौने छह बजे तक निर्बाध आपूर्ति मिलेगी। इस बीच फीडर बंद नहीं किए जाएंगे, हालांकि निर्धारित समय के बाद फीडरों को आपूर्ति नहीं मिल सकेगी।
लो वोल्टेज की समस्या का होगा समाधान
शहर की वैशाली कॉलोनी, श्रीनगर, शिवपुरी समेत कई पॉश कॉलोनियों में लो वोल्टेज की समस्या रहती है। इन कॉलोनियों में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की आवश्यकता है। जिसके लिए सर्वे शुरू करा दिया गया है। इन कॉलोनियों में जल्द ही ट्रांसफार्मर लगेंगे, वैशाली कॉलोनी के लिए ट्रांसफार्मर स्वीकृत भी हो गया है।
विज्ञापन
आंधी से बदहाल व्यवस्था में पूरी तरह सुधार नहीं
एक सप्ताह में दो बार तेज आंधी से बिजली व्यवस्था चरमरा रही है। कई स्थानों पर अभी भी वैकल्पिक तरीके से ही आपूर्ति दी जा रही है। हापुड़ के फ्रीगंज रोड पर तीन खंभे पिछले एक सप्ताह से नीचे पड़े हुए हैं, जो हादसे का कारण बन सकते हैं।
कोट -
नलकूप फीडरों को दस घंटे निर्बाध सप्लाई मिलेगी। फसलों की सिंचाई प्रभावित नहीं होगी। कंट्रोल से मिले सप्लाई कोड के अनुसार निर्बाध आपूर्ति किसानों को दी जाएगी। - एसके अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता।