फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Nail put in cable to steal electricity

Hapur News: बिजली चोरी करने कि लिए केबल में लगाई कील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Nail put in cable to steal electricity
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिलखुवा। साकेत मोहल्ले में बिजली चोरी करने के लिए लोगों ने एबीसी केबल में कील ठोक दी। विद्युत कर्मियों द्वारा दो दिन पहले की मोहल्ले में केबल बिछाई गई थी। सोमवार को निरीक्षण के दौरान केबल में कील लगी देख एसडीओ के पैरो तले से जमीन खिसक गई। एसडीओ ने मामले की विस्तृत रिपोर्ट बनाकर एक्सईएन को भेजी है।

विद्युत विभाग ने बिजली चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए खुली लाइन अर्थात तारों की जगह एरिया बंच कंडक्टर (एबीसी) केबल लगाई जा रही है। इसी क्रम में साकेत मोहल्ला में ओवरलोड के कारण दो दिन पहले एबीसी केबल के आग लग गई थी, जिसके बाद कर्मियों द्वारा दूसरी केबल डालकर आपूर्ति बहाल कराई थी। सोमवार को निरीक्षण करने गए एसडीओ भूपेंद्र कुमार ने केबल में कील लगी देखा तो उनके पैरे तले से जमीन खिसक गई। लोगों को केबल में कील लगाते समय करंट लगने का कतई भी डर नहीं रहा।
विज्ञापन

एसडीओ पिलखुवा भूपेंद्र कुमार ने बताया कि लोग जान पर खेलकर बिजली चोरी कर रहे हैं। साकेत मोहल्ले में दो दिन पहले बिछाई गई एबीसी केबल में लोगों ने चोरी करने के लिए कील लगा दी। मामले की रिपोर्ट बनाकर एक्सईएन को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed