फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   nagar palika tax

Hapur News: नियम विरुद्ध टैक्स लगाने का विरोध करेंगे व्यापारी

Tue, 15 Jul 2025 10:01 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 15 Jul 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
nagar palika tax
हापुड़। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक मंगलवार को हुई, इसमें नियम विरुद्ध टैक्स लगाने को लेकर पालिका के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया गया। व्यापारियों ने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह न्यायालय की शरण भी लेंगे।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष बिजेंद्र पंसारी ने कहा कि नगर पालिका परिषद ने जबरन तरीके से घर, दुकान और फैक्टरी पर ज्यादा टैक्स लगा दिया है, इससे व्यापारियों में बहुत रोष है। इस मामले को पालिका अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। जबकि, इसका असर शहर के 50 हजार से अधिक भवन स्वामियों की जेब पर पड़ेगा। महामंत्री अमन गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों ने निर्णय लिया है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी 28 जून 2024 के गजट के अनुसार पुरानी दरों पर ही टैक्स जमा करेंगे। जब तक इस मामले में निर्णय नहीं आता, तब तक टैक्स जमा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि शासन ने जब 2024 की नीति लागू की है तो फिर नगर पालिका टैक्स उसी अनुसार ले। अन्यथा, इस मामले में पालिका में धरना-प्रदर्शन होगा। बैठक में गोविंद अग्रवाल, विजय अग्रवाल, संजीव, अशोक बबली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed