फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   murderer of irshad arrest

Hapur News: इरशाद की हत्या में चौथा आरोपी गिरफ्तार

Sat, 28 Oct 2023 10:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 28 Oct 2023 10:08 PM IST
विज्ञापन
murderer of irshad arrest
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लुहारी में युवक की पीट पीटकर हत्या करने के मामले में वांछित चल रहे चौथे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया, दो फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष संदीप मलिक ने बताया कि दशहरा वाले दिन गांव लुहारी में छह युवकों ने मिलकर गांव के ही इरशाद को पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। जिसमें इरशाद के भाई ने आरोपियों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना में संलिप्त मोहित निवासी गोहरा आलमगीरपुर बाबूगढ़ को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीन आरोपियों को 27 अक्तूबर में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। थानाध्यक्ष ने बताया कि वांछित दो आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


गांव में शांति का माहौल

सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि गांव में शांति का माहौल बना हुआ है। रोजाना पुलिस बल के साथ गश्त की जा रही है। साथ ही ग्रामीणों से वार्ता कर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा जा रहा है। इसके अलावा खुफिया तंत्र गोपनीय तरीके से गांव की स्थिति को परखने में जुटा है। लेकिन गांव में भाईचारा और अमनचैन का माहौल देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed