फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Murder of two brothers arrested.

हत्यारोपी दो सगे भाई गिरफ्तार

Thu, 03 Mar 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला, गढ़
अमर उजाला, गढ़ Updated Thu, 03 Mar 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
Murder of two brothers arrested.
मनरेगा ठेकेदार के हत्या में फरार चल रहे दो सगेे भाइयों को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। अभी उनके प्रधान पिता और दो अज्ञात आरोपियों को पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ के पूठ गांव में रहने वाले महेंद्र गुर्जर का बेटा नीरज (30) खेतीबाड़ी के साथ ही मनरेगा योजना में ठेकेदारी भी करता था।

24 फरवरी की दोपहर गढ़ विकास खंड कार्यालय से लौटते समय नानई गांव के पास बाइक सवार लोगों ने गोलियां बरसाकर नीरज की हत्या कर दी थी।

नीरज के पिता ने पंचायत चुनाव की रंजिश का उल्लेख कर ग्राम प्रधान दीन मोहम्मद, उसके बेटों गुलीहसन और शानमुहम्मद समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी।
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से हिंदू संगठनों और भाजपाइयों में रोष था। मृतक के पिता ने मंगलवार को एसपी के नाम पत्र भेजा था। थाने का घेराव कर आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलीहसन और शानमुहम्मद को भद्स्याना के बस स्टैंड से पुलिस ने दबोच लिया। एसओ अखिलेश कुमार का कहना है कि हत्यारोपी प्रधान दीन मुहम्मद को भी बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed