{"_id":"570d20314f1c1b32074a6ab9","slug":"municipality-purchased-new-generator-sets","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका ने नलकूपों के लिये खरीदे तीन नए जनरेटर सेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका ने नलकूपों के लिये खरीदे तीन नए जनरेटर सेट
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 12 Apr 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
water
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका परिषद ने बिजली जाने के बाद भी शहरवासियों को बेहतर जलापूर्ति हो सके इसके लिए तीन जनरेटर सेट खरीद लिए हैं। पहले पालिका के पास 16 जनरेटर थे, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़कर 19 हो गई है।
विज्ञापन
गर्मी शुरू होते ही पानी की मांग भी बढ़ गई है। ऐसे में लोगों के सामने पेयजल संकट न हो इसके लिए पालिका ने तीन जनरेटर सेट खरीद लिए हैं। नगर पालिका परिषद के पास 37 नलकूप हैं जो सभी चालू हैं।
विज्ञापन
साथ ही बिजली जाने पर पेयजल आपूर्ति के लिए 16 जनरेटर सेट थे, लेकिन नलकूपों की संख्या के अनुसार यह कम थे। इस कमी को दूर करने के लिए पालिका ने तीन जनरेटर सेट और खरीद लिए हैं। इनके खरीदने के बाद अब 19 जनरेटर पालिका के पास हो गए हैं।
विज्ञापन
नगर पालिका के जलकल विभाग के सहायक अभियंता अनवर ख्वाजा ने बताया कि गर्मी के मौसम में शहरवासियों को पानी की किल्लत न हो इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इन जनरेटर के साथ ट्राली भी खरीदी गई है, जिस पर यह जनरेटर रखे जाएंगे।
अगर किसी इलाके में बिजल जाने पर पेयजल संकट हो जाता है तो उस नलकूप पर ट्रैक्टर ट्राली की मदद से तुरन्त जनरेटर भेजा जाएगा ताकि पेयजल आपूर्ति की जा सके। उन्होंने बताया कि सभी नलकूप आपरेटरों को निर्देशित किया गया है कि बिजली जाते ही जनरेटरों को चलाया जाए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।