Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   mother dairy plant to be closed

Hapur News: प्रदूषण नियंत्रण में फेल मदर डेयरी को बंद करने के आदेश

Fri, 07 Nov 2025 09:53 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 07 Nov 2025 09:53 PM IST
विज्ञापन
mother dairy plant to be closed
हापुड़। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने पिलखुवा में स्थित मदर डेयरी प्लांट पर प्रदूषण नियंत्रण के मानकों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए प्लांट को बंद कराने के आदेश दिए हैं। मामले में आयोग के सचिव ज्ञानेंद्र यादव ने 28 अक्तूबर को आदेश जारी किए थे। इसके साथ ऊर्जा निगम के एमडी को प्लांट के बिजली कनेक्शन को काटने के लिए भी कह गया है। वहीं, प्लांट के मैनेजर का कहना है कि उन्हें अभी तक कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। इस प्लांट में प्रतिदिन करीब 10 लाख लीटर दूध आता है। इसकी आपूर्ति दिल्ली सहित आसपास के कई जिलों में होती है।
विज्ञापन

20 सितंबर 2025 को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के फ्लाइंग स्क्वायड ने प्लांट का निरीक्षण किया था। जांच के दौरान प्लांट में प्रदूषण रोकने के निर्धारित मानकों का पालन होता नहीं मिला, जबकि जनवरी और अन्य माह में किए गए निरीक्षण के दौरान भी नियमों का पालन करने के आदेश दिए गए थे। आदेशों का पालन नहीं करने और लगातार उल्लंघन मिलने पर अब प्लांट को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित कई विभागों के अधिकारियों की देखरेख में होगी।
विज्ञापन

जांच के दौरान वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के सदस्य-सचिव तरुण कुमार ने जांच में पाया कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए लगाए जाने वाले उपकरण सक्रिय नहीं थे। इससे वायु प्रदूषण नियंत्रण कानूनों, नियमों और विनियमों का पालन नहीं हो रहा था। मामले में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता विपुल कुमार का कहना है कि केंद्रीय स्तर से कार्रवाई हुई है। हमें सिर्फ जानकारी मिली है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में भी मिली थी शिकायतें --
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, प्लांट द्वारा मानकों का उल्लंघन करने की शिकायत पूर्व में भी मिली थीं। इसके बाद निरीक्षण के आदेश दिए गए थे। बावजूद इसके समाधान न करने के आरोप हैं। साथ ही एनसीआर के वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के कमिशन को फिर से प्रदूषण फैलाने की शिकायत मिल रही थीं। 20 सितंबर को किए गए निरीक्षण के समय प्लांट के चैंबर से प्रदूषण हो रहा था। यहां तक कि दो की जगह तीन बॉयलर चलते मिले।

एक हजार से अधिक कर्मचारी करते हैं काम --
इस प्लांट में करीब एक हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। प्लांट से सैकड़ों किसान भी जुड़े हुए हैं। जो दूध की आपूर्ति करते हैं। ऐसे में यदि प्लांट बंद हुआ तो सभी के लिए नई मुसीबत होगी। इस प्लांट में दूध के अलावा दूध से बनने वाले अन्य उत्पाद भी बड़ी मात्रा में तैयार होते हैं। जिनकी आपूर्ति पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में होती है। प्लांट बंद होने से इन क्षेत्रों में दूध की आपूर्ति भी प्रभावित होगी।

कोट -
मुझे किसी भी माध्यम से विभागीय कार्रवाई का पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। यदि विभाग कोई कार्रवाई करता है तो फिर उसी के अनुसार आगे कार्यवाही की जाएगी। यह किसानों से जुड़ा पूरा प्लांट है। - अमरीश द्विवेदी, मैनेजर, मदर डेयरी फ्रूट एंड वैजिटेबल प्राइवेट लिमिटेड पिलखुवा

अभी कनेक्शन काटने का आदेश नहीं मिला --
कनेक्शन काटने को लेकर अभी कोई आदेश उच्च अधिकारियों का प्राप्त नहीं हुआ है। आदेश मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- मनीष यादव, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed