{"_id":"58bee0354f1c1b187bdc3fc6","slug":"mother-and-son-injured-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में मां-बेटे समेट सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में मां-बेटे समेट सात घायल
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 07 Mar 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग स्थानों पर हुई वाहनों की भिड़ंत में मां-बेटे सहित सात लोग घायल हो गए। इनमें से एक को गंभीर हालत में हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
गढ़-मेरठ मार्ग स्थित मध्य गंग नहर पुल पर सोमवार रात करीब 10 बजे सामने से अचानक पशु आने पर बाइक फिसल गई, इससे कल्याणपुर गांव से लौट रहे किठौर निवासी राजू और विवेक घायल हो गए।
विज्ञापन
दूसरी घटना सोमवार रात 11 बजे नेशनल हाईवे पर अल्लाबख्शपुर गांव के सामने स्पीड ब्रेकर पर हुई। यहां तेज रफ्तार कैंटर ने आगे जा रही कार को टक्कर मार दी। इससे कार में बैठी बरेली की दीपिका और उसका 3 वर्षीय बेटा सुमित घायल हो गए।
विज्ञापन
तीसरी घटना मंगलवार सुबह 11 बजे सिंभावली के हरोड़ा रोड पर हुई। यहां सड़क पार कर रहे राजीव निवासी खुर्जा को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। चौथी घटना मंगलवार दोपहर तीन बजे स्याना चौपला पर बिजलीघर के पास हुई।
यहां ऑटो की टक्कर से बाइक चला रहा गजरौला निवासी रामेंद्र और पीछे बैठा उसका दोस्त रामू घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सकों ने रामेंद्र को हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया।