फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Most of the known leprosy patients.

सीएमओ ने जाना कुष्ठ रोगियों का हाल

Thu, 29 Sep 2016 08:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 29 Sep 2016 08:03 PM IST
विज्ञापन
Most of the known leprosy patients.
जाना कुष्ठ रोगियों का हाल - फोटो : अमर उजाला

सीएमओ ने बृहस्पतिवार को बैकुंठ धाम कुष्ठ आश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कुष्ठ रोगियों को दवाएं, जूते आदि उपलब्ध कराए। साथ ही उन्होंने चिकित्सकों के अलावा आश्रम के दो जिम्मेदार लोगों को मरीजों की देखरेख के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एके सिंह ने कहा कि कुष्ठ लाइलाज बीमारी नहीं है। इसका इलाज संभव है लेकिन मरीजों को सावधानी बरतना जरूरी है। सरकार ने कुष्ठ रोगियों के उपचार के लिए अनेक स्वास्थ्य योजनाएं चला रखी हैं।
विज्ञापन


वर्तमान में करीब 100 मरीज सरकारी अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं। इस दौरान आश्रम में रह रहे करीब 30 परिवारों ने समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। मामले की गंभीरता पर सीएमओ ने मरीजों को दवा, चप्पल, जूते उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा चिकित्सकों को मरीजों के स्वास्थ्य पर हर संभव ध्यान रखने के निर्देश दिए। डिप्टी सीएमओ डॉ. जयप्रकाश त्यागी ने बताया कि आश्रम को जल्द ही घाव को साफ करने के यंत्र और दवाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी।


इस मौके पर राहुल, संजीव कुमार आदि का सहयोग रहा। आश्रम में रहने वाले बरजो, वनमाली, महेश्वरा, अक्षय, बिहारी, जोगेंद्र, सुरेंद्र, सुशील सहित अनेक रोगियों ने स्वास्थ्य विभाग की सहायता को सराहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed