फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   mosquito dominate drug.

लाखों की दवा पर मच्छर हावी

Tue, 10 May 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 10 May 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
mosquito dominate drug.
mosquitoe - फोटो : getty images

शहर में करीब दस लाख रुपये पालिका फागिंग पर खर्च करती है। लेकिन मच्छरों पर दवा का असर नहीं हो रहा है। आलम यह है कि फाइलों में फागिंग हो रही है और शहर में मच्छरों की भरमार हो रही है।

विज्ञापन


ऐसे में  मच्छरों ने लोगों की नींद उड़ा दी है। मच्छरों के काटने से बीमार होने का खतरा बढ़ गया है। शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि मच्छरों से बचाव के लिए फागिंग अवश्य करवाई जाए, ताकि मच्छरों को खत्म किया जा सके।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद करीब दस लाख रुपये सालाना फागिंग की दवा पर खर्च करती है। शहर में इस बार फागिंग फाइलों में ही चल रहा है। इससे लाखों रुपये बर्बाद हो रहे हैं। पालिका और प्रशासन के अधिकारी इस ओर गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोस्टर बनाकर शहर के सभी 36 वार्डों में फागिंग कराई जा रही है। मानक के अनुसार दवाईयां प्रयोग की जा रही हैं। पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध है।  अगर किसी स्थान पर दिक्कत है तो उसे बताया जाए। - मुख्य सफाई निरीक्षक दिलशाद हसन


मच्छरों के कारण बुरा हाल है। फागिंग कभी कभार ही होती है, लेकिन उससेे मच्छर ही नहीं मरते हैं। - आमिर सैफी

बिजली की आंख मिचौली के कारण रात में काफी दिक्कत होती है। ऊपर से मच्छरों का कहर सोने नहीं देता है। फागिंग कराते समय दवा का सही प्रकार से प्रयोग हो ताकि मच्छर मर सकें। - अमर शर्मा  

पालिका को चाहिए कि मच्छरों का प्रकोप खत्म कराने के लिए समय से फोगिंग कराई जाए ताकि मच्छरों से होने वाली बीमारियों को रोका जा सके। आकाश गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed