{"_id":"58d3f20d4f1c1b771d1a1e5a","slug":"monkeys-cut-six-children","type":"story","status":"publish","title_hn":" फिर बंदरों ने छह बच्चों को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर बंदरों ने छह बच्चों को काटा
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 23 Mar 2017 09:34 PM IST
विज्ञापन
बंदरों ने बोला हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बंदरों का आतंक दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर मोहल्ला पुरा में घर के बाहर खेल रहे बच्चों पर बंदरों के झुंड ने हमला बोल दिया। इसमें छह बच्चे घायल हो गए। इससे गुस्साए परिजनों ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर मोहल्ला पुरा निवासी 6 वर्षीय मयूर, 11 वर्षीय सचिन, 12 वर्षीय शिवम, 6 वर्षीय वंश, 5 वर्षीय कैफ और 17 वर्षीय पवन घर के बाहर खेल रहे थे। तभी बंदरों ने झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। इस दौरान अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
बंदरों ने बच्चों को काटकर जख्मी कर दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह बच्चों को बचाया। परिजनों ने नजदीकी अस्पताल में बच्चों का इलाज करवाया। बंदरों के आतंक से लोग खासे परेशान हैं।
विज्ञापन
इससे पहले भी लोग कई बार बंदरों को पकड़वाने की मांग कर चुके हैं, फिर भी नगर पालिका द्वारा बंदरों को पकड़ने के लिए कोई अभियान नहीं चलाया जा रहा है। मोहल्ले के लोगों ने डीएम को पत्र भेजकर बंदरों को पकड़वाने की है।
इस संबंध में नगर पालिका प्रशासक, डिप्टी कलेक्टर ज्योति राय ने बताया कि बंदरों को पकड़वाने की योजना तैयार की जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों से भी वार्ता की गई है। जल्द अभियान चलाकर बंदरों को पकड़वाया जाएगा।
शहर में अब से पहले भी कई बार बंदरों के हमले से बच्चे जख्मी हो चुके हैं। दस दिन पहले भी मोहल्ला गढ़ी बंदरों के हमले से तीन बच्चे घायल हो गए थे। सर्वोदयनगर मोहल्ले में भी एक महीने पहले घर के बाहर खेल रहे दो बच्चों को बंदरों ने काट लिया था।