फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   monkey fighting transformer burn.

बंदरों की लड़ाई में फुंका ट्रांसफार्मर, बत्ती गुल

Mon, 29 Feb 2016 10:35 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 29 Feb 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
monkey fighting transformer burn.
बुलंदशहर रोड के मोहल्ला खाई में सोमवार को बंदरों ने जमकर उत्पात मचाया। बंदरों की बीच हुई लड़ाई में एक बंदर 630 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


इस वजह से धमाके साथ ट्रांसफार्मर फुंक गया और मोहल्ला खाई और कोठीगेट की बत्ती गुल हो गई। उधर, दिल्ली रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल टूटने से चमरी की बत्ती गुल हो गई। इससे वजह से लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा।
विज्ञापन


मोहल्ला खाई को बिजली आपूर्ति दिल्ली रोड स्थित बिजलीघर से दी जाती है। सोमवार सुबह करीब 9 बजे मोहल्ले में बंदरों के बीच लड़ाई के दौरान एक बंदर वहां लगे 630 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से ट्रांसफार्मर फुंक गया और मोहल्ला खाई और कोठीगेट की बत्ती गुल हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंचे निगम कर्मचारियों ने देर शाम तक ट्रांसफार्मर बदलने की बात कही है।

उधर, दिल्ली रोड पर चमरी के पास सोमवार सुबह किसी अज्ञात वाहन ने 440 केवीए विद्युत लाइन के पोल में टक्कर मार दी। इस वजह से  विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने से चमरी की बत्ती गुल हो गई।

दोपहर तक निगम कर्मी आपूर्ति बहाल कराने के प्रयास में जुटे थे। बहरहाल सोमवार को नागरिकों को बिजली आपूर्ति बाधित होने से गर्मी, पानी किल्लत से परेशानी हुई।


एसडीओ देवेंद्र कुमार का कहना है कि मोहल्ला खाई में बंदर की चपेट में आने के कारण ट्रांसफार्मर फुंक गया था। दोनों जगह मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed