{"_id":"6921e9caf2179c727d09178c","slug":"monkey-attack-on-two-boys-hapur-news-c-306-1-gha1001-118739-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बंदर ने डहरा रामपुर में दो युवकों पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बंदर ने डहरा रामपुर में दो युवकों पर किया हमला
Sat, 22 Nov 2025 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 22 Nov 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र में एक बार फिर कटखने बंदर ने ग्रामीणों में दहशत बढ़ा दी है। शनिवार को बंदर ने दो युवकों पर हमला कर घायल कर दिया। वहीं, वन विभाग पांच दिन पहले बंदर को पकड़ने का दावा कर चुका है।
कटखने बंदर ने बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी, कटीरा जाफराबाद, अल्लीपुर, डहरा रामपुर व आसपास के क्षेत्र में करीब 35 लोगों पर हमला किया था। बंदर के आतंक से ग्रामीण खेतों पर जाने व अन्य कामों के लिए घर से निकलने से भी डरने लगे थे। ग्रामीणों में आक्रोश पनपने के बाद ब्लॉक स्तर से कलंदरों की टीम बुलाई गई। इसके साथ वन विभाग ने भी बंदर को पकड़ने की कवायद शुरू की। इस बीच पांच दिन पहले वन विभाग ने हमलावर बंदर को पकड़ने का दावा किया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, कई दिनों तक बंदर नजर न आने पर ग्रामीण आश्वस्त हो गए, लेकिन शनिवार को फिर बंदर ने गांव डहरा रामपुर निवासी अजय तोमर और संजय चौहान पर हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि ब्लॉक और वन विभाग को दोबारा अभियान चलाकर कटखने बंदर के आतंक से निजात दिलानी चाहिए। एसडीएम श्रीराम सिंह का कहना है कि उन्हें दोबारा बंदर के हमले के बारे में जानकारी नहीं है। ब्लॉक के अधिकारियों को निर्देशित कर बंदर को जल्द से जल्द पकड़वाया जाएगा।