{"_id":"677ea9f6b7846cea02049223","slug":"monkey-attack-on-farmer-hapur-news-c-135-1-hpr1001-118949-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: फसलों को उजाड़ रहे बंदर, किसानों पर कर रहे हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: फसलों को उजाड़ रहे बंदर, किसानों पर कर रहे हमला
Wed, 08 Jan 2025 10:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 08 Jan 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
कुचेसर चौपला। कस्बे में बंदरों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है | बंदरों का झुंड आने-जाने वाले लोगों पर हमला कर रहा है। वहीं अब बंदरों के झुंड जंगलों की तरफ भी पहुंच गए हैं। जहां ये खेतों में गेहूं और आलू की फसल को नष्ट कर रहे हैं | वहीं जो किसान बंदरों को खेतों से निकालने का प्रयास करते हैं, ये उनपर हमला कर देते हैं। किसानों ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
किसान ऋषिपाल ने बताया कि हमारे खेत कुचेसर चौपला पर रेलवे लाइन के पास है, जहां बंदरों का झुंड हमेशा ही खेतों में घुसा रहता है। किसान खेत पर जाने से डर रहे हैं। किसान नेत्रपाल सिंह बताया कि खेत में आलू की फसल है। पहले निराश्रित पशुओं का झुंड खेतों में घुसकर फसल को नुकसान पहुंचा रहा था और अब बंदरों का झुंड आलू के बीज को निकालकर खा जाता है। एसडीएम अंकित वर्मा का कहना है कि किसानों की समस्या को देखते हुए मामले को उच्चाधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा। समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।