{"_id":"56f6ac6f4f1c1b7521f14ed9","slug":"modinagar-road-will-by-eight-o-clock-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदीनगर रोड पर मिलेंगी रात आठ बजे तक बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदीनगर रोड पर मिलेंगी रात आठ बजे तक बसें
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 26 Mar 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीनगर मार्ग पर यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब वह रात आठ बजे तक इस मार्ग पर बसों का संचालन होगा। अब से पूर्व मोदीनगर मार्ग पर बसों का संचालन शाम छह बजे तक होता था।
विज्ञापन
हापुड़ डिपो की मोदीनगर मार्ग पर 16 बसें दौड़ती हैं। सर्दी के सीजर में डिपो के अफसरों ने यात्रियों की कमी के चलते इस मार्ग पर बसों का संचालन शाम छह बजे तक कर दिया था। मौसम ठीक होने पर 15 दिन पूर्व बसों का संचालन एक घंटा बढ़ाकर शाम सात बजे तक कर दिया था, लेकिन अब मौसम गर्म हो चुका है।
विज्ञापन
ऐसे में रात 8 बजे तक काफी संख्या में यात्री पहुंचते हैं। इसलिए यात्रियों की मांग को देखते हुए एआरएम ने बसों का संचालन रात आठ बजे तक कर दिया है। जबकि मोदीनगर से हापुड़ आने के लिए रात 8.30 बजे तक बस मिल सकेगी।
विज्ञापन
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक धीरज सिंह पवार ने बताया कि यात्रियों की परेशानी को देखते हुए अब रात 8 बजे तक मोदीनगर रूट पर बसों का संचालन होगा।