{"_id":"574eea6d4f1c1b7d2810acc9","slug":"modinagar-noida-bus-service-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदीनगर-नोएडा बस सेवा शुरू, यात्री खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदीनगर-नोएडा बस सेवा शुरू, यात्री खुश
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 01 Jun 2016 07:31 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
हापुड़ डिपो की मोदीनगर से नोएडा के लिए बस सेवा शुरू हो गई। इससे मोदीनगर रोड के ग्रामीण इलाकों व मोहल्लों में रहने वालों को नोएडा जाने के लिए हापुड़ का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इससे यहां के यात्रियों को खासी सहूलियत हो जाएगी।
विज्ञापन
अब से पहले मोदीनगर रोड के गांवों के यात्रियों को नोएडा जाने के लिए हापुड़ आकर बस पकड़नी पड़ती थी। इसमें यात्रियों का काफी समय बर्बाद होता था, यात्रियों की समस्या पर गंभीर हापुड़ डिपो के अफसरों ने मोदीनगर से नोएडा के लिए दो बसों के संचालन का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
इस मार्ग पर बस सेवा शुरू कर दी गई है। पहली बस मोदीनगर से सुबह 7 बजे तथा दूसरी बस सुबह 8 बजे नोएडा के लिए रवाना होगी। दोनों बसों में शिकायती नंबर भी लिख दिया गया है, यात्रियों को सफर के दौरान कोई परेशानी हो तो वह शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन
उधर, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक धीरज सिंह पवार का कहना है कि यात्रियों की समस्या पर मोदीनगर से नोएडा के लिए दो बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। अब नोएडा जाने के लिए मोदीनगर मार्ग के यात्रियों को पहले हापुड़ आकर परेशान नहीं होना पड़ेगा।