{"_id":"68cd8facb1910d656c00da5a","slug":"mockdrill-in-school-hapur-news-c-306-1-gha1001-117468-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मॉकड्रिल में दिया अग्निकांड और आपदा से बचाव का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मॉकड्रिल में दिया अग्निकांड और आपदा से बचाव का प्रशिक्षण
Fri, 19 Sep 2025 10:45 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 19 Sep 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के कोतवाली मार्ग पर स्थित नोबल अस्पताल में शुक्रवार को शासन के निर्देश पर प्रशासनिक स्तर से मॉकड्रिल एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें राजस्व, पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य, शिक्षा, आपदा प्रबंधन समेत अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इसमें आग लगने पर बचाव, मरीजों व अन्य लोगों को सही-सलामत बाहर निकालने के बारे में जानकारी दी गई।
तहसीलदार राहुल सिंह, नायब तहसीलदार वेदप्रकाश सोनी,स्वाति के निर्देशन में मॉकड्रिल शुरू हुई। अलार्म बजते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसमें लीडिंग फायरमैन रोहताश सिंह और टीम के सदस्यों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। इस स्थिति को देखकर अस्पताल में मौजूद और आसपास रहने वालों में कुछ दहशत बन गई। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने स्काउट-गाइड और एनसीसी कैडेट्स के साथ मिलकर मरीजों और उनके तीमारदारों को आग से प्रभावित परिसर से बाहर निकालना शुरू किया। इस दौरान लोगों को जब मॉकड्रिल के बारे में पता चला, तो उन्होंने राहत की सांस ली। वहीं, सीएचसी प्रभारी डॉ. शशि भूषण, अन्य चिकित्सकों और नोबल अस्पताल की टीम ने प्रभावित लोगों का एंबुलेंस में ही उपचार शुरू किया और उन्हें सीएचसी ले जाया गया। इसके साथ अग्निशमन यंत्रों के प्रयोग, प्राथमिक उपचार की व्यवस्था, और आग लगने की स्थिति में क्या करें और क्या न करें जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई। इस उत्तम कुमार, यतेंद्र, सतीश चंद्र, डॉ. इदरीश आदि मौजूद रहे।