फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Mobile towers weighs heavily on the health.

सेहत पर भारी पड़ रहे मोबाइल टावर

Fri, 12 Feb 2016 08:06 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 12 Feb 2016 08:06 PM IST
विज्ञापन
Mobile towers weighs heavily on the health.
संचार क्रांति के साथ ही हर मोबाइल हर घर में मोबाइल फोन पहुंच गया है। इसके साथ ही बेहतर नेटवर्क मुहैया कराने के लिए शहरी और ग्रामीण अंचलों में मानकों को ताक पर रखकर मनमानी ढंग से मोबाइल टावर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


नागरिकों के विरोध के बाद भी इस ओर अफसर गंभीर नहीं हैं। इनसे नागरिकों के स्वास्थ्य पर भयंकर प्रभाव पड़ रहा है।
मोबाइल सेवा के लिए बीएसएनएल के शहर में 7 मोबाइल टावर लगे हैं।

इनके अतिरिक्त निजी नेटवर्क कंपनियों के भी दर्जनों टावर नगर में लगे हुए हैं। आबादी के बीच मोबाइल टावर होने के कारण इनसे निकलने वाली विकरणों से मानव स्वस्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन


आलम यह है कि नगर में आये दिन मोबाइल टावरों के विरोध में नागरिक विरोध प्रदर्शन करते रहते हैं। लेकिन इन टावरों को आबादी के बीच से हटाने के संबंध में कोई कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं मोबाइल कंपनियों से किराए व नौकरी के लालच में रिहायशी क्षेत्रों के निजी भवनों व भूमि पर मोबाइल टावर खड़े किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं निजी भवनों की छतों पर भी टावर खड़े किए जा रहे हैं जो कभी भी हादसों का सबब बन सकते हैं।


मोबाइल टावरों से इलेक्ट्रो मैग्नेटिक तरंगे निकलती हैं, जिनके संपर्क से सिर दर्द के अलावा थकान, याद्दाशत में कमी, दिल व फेफड़ों की बीमारियां हो सकती हैं। इलेक्ट्रो मैग्नेटिक तरंगे कौशिकाओं को नष्ट कर कैंसर पैदा करने में सक्षम हैं, इससे दिल की बीमारियां भी हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed