{"_id":"5766f7f64f1c1bd24d11c3a4","slug":"mla-know-problems-of-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
Updated Mon, 20 Jun 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों की समस्याएं सुनते क्षेत्रीय विधायक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक गजराज सिंह ने ग्राम मंसूरपुर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने जर्जर बिजली के तार, खंभे, खराब पड़ी सोलर लाइन समेत अनेक समस्या से उन्हें अवगत कराया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि 28 मई को आई आंधी में छह खंभे टूट गए थे जो अब तक सही नहीं हुए हैं। गांव में जर्जर बिजली तारों के कारण हादसे का खतरा बना रहता है। अंबेडकर पार्क के लिए आवंटित पार्क में जलभराव और गंदगी है।
विज्ञापन
गांव में ऊर्जा से चलने वाले दस सोलर लाइट खराब पड़ी हैं। श्मशान के रास्ते पर खड़ंजा निर्माण कराने, रुकी पेंशन चालू कराने आदि का अनुरोध किया। विधायक ने बिजली निगम के अफसरों से वार्ता कर जल्द खंभों और जर्जर तारों को बदलवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
वहां रामनाथ, शीशराम, अरुण चौधरी, सतेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, सुमित अग्रवाल, निखिल वत्स, दीपांशु गर्ग, चिरंजी लाल, भंवर सिंह, पूरनमल आनंद, सर्वेश कुमार, सुनीता देवी, फूल सिंह जाटव, ममता जाटव, योगेंद्र जाटव, रामनाथ, रोहताश कुमार आदि मौजूद थे।