फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   misbehave with barati

Hapur News: बरात में अभद्रता पर भिड़े दो पक्ष

Fri, 23 Jun 2023 10:27 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 23 Jun 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
misbehave with barati
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव नयाबांस में आई बरात में चढ़त के दौरान पड़ोसी गांव के युवकों ने अभद्रता कर दी, जिससे दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और दोनों में लाठी डंडे चल गए। मारपीट करने वाले दोनों पक्षों के दो युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

नयाबांस निवासी तेजपाल ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर को दो बेटियों की शादी थी। जिसमें अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव नंगलिया मेव से बरात आई थी। दोपहर को बरातियों ने जब गांव के बाहर से चढ़त शुरु की है, तो इतने में ही पड़ोस के गांव गड़ावली के कुछ युवक आए और अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर आरोपी युवक मिट्टी फेंकने लगे। इतने में ही चढ़त में मौजूद युवक और गड़ावली के लोगों के बीच कहासुनी हो गई और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान गड़ावली निवासी ओमवीर और बाराती पक्ष से एक युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के दो युवकों को हिरासत में ले लिया। वहीं घायलों को सीएचसी में मेडिकल कराया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि संबंधित मामले में पूछताछ की जा रही है, मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed