फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   misbehave in marriage

Hapur News: दलित समाज के बरातियों से अभद्रता, विरोध करने पर पीटा

Sat, 05 Jul 2025 11:16 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 05 Jul 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
misbehave in marriage
सिंभावली। कोतवाली क्षेत्र के गांव अकबरपुर बुकलाना में दलित समाज के यहां आई बरात में गांव के कुछ युवकों ने बरातियों से अभद्रता कर दी। वहीं, विरोध करने पर लड़की पक्ष के युवक की पिटाई की। पीड़ित द्वारा तहरीर देने के बाद भी पुलिस जानकारी न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात गढ़ क्षेत्र के गांव सरूरपुर से बरात आई थी। आरोप है कि चढ़त के दौरान गांव निवासी दबंग युवकों ने बरातियों से अभद्रता करते हुए जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया। इसी दौरान लड़की पक्ष से अंकित कुमार मौके पर पहुंचे और विरोध किया। अंकित ने बताया कि आरोपियों ने उसे पास के ही मकान के अंदर खींचकर बुरी तरह पीटा। इसके बाद उसने थाने में तहरीर देकर दो युवकों पर बरातियों से अभद्रता और जातिसूचक शब्द कहने के साथ ही पिटाई करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि इस तरह के घटनाक्रम के विषय में फिलहाल कोई भी सूचना अथवा शिकायत नहीं आई है। अगर कोई तहरीर आती है तो जांच कराकर उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed